7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 अक्टूबर को लॉन्च होगी Benelli Leoncino 250, फीचर्स से लेकर माइलेज तक है धाकड़

बेनेली बाइक्स की है अलग पहचान युवाओं के बीच काफी पापुलर है ये बाइक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 3 Oct 2019, 11:57 AM IST

benelli-leoncino-250-4.png

नई दिल्ली: इटैलियन मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Benelli 5 अक्टूबर को अपनी नई बाइक Leoncino 250 लॉन्च करने वाली है। 250cc सेगमेंट में ये बाइक कंपनी की नई एंट्री है। आपको बता दें कि पिछले साल 2018 में कंपनी ने अपनी 250 cc की Benelli TNT25 को बंद कर दिया था इसीलिए कंपनी के पोर्टफोलियो में यह मोटरसाइकल एंट्री लेवल स्क्रैम्बलर बाइक होगी। चलिए आपको बताते हैं इस बाइक के बारे में कुछ खास बातें डीटेल में

मात्र 14 लाख में बिक रही है टाटा मोटर्स के मालिक रतन टाटा की 40 साल पुरानी कार

लुक्स एंड स्टाइलिंग- Leoncino 250 को देखकर आपको Leoncino 500 की याद आ जाती है। दरअसल इस बाइक के लुक्स और स्टाइल पूरी तरह से Leoncino 500 से इंस्पायर्ड हैं। हालांकि, इसका ओवरऑल हेडलैम्प और फ्लोरोसेंट ग्राफिक्स अलग हैं। बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस स्टैंडर्ड दिया है।इसमें स्टील-ट्रेलिस चेसिस, स्विंगआर्म और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हैं।

बदल जाएगी Tata की ये धाकड़ कारें, इस नए अपडेट के साथ होंगी लॉन्च

इंजन- इसमें 249cc, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 25.8hp का पावर और 21.2Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। टीएनटी 25 के मुकाबले इसका पावर थोड़ा ज्यादा, जबकि टॉर्क थोड़ा कम है।

कीमत- लियोनसिनो 250 की कीमत 1.8 लाख से 2 लाख रुपये के बीच हो सकती है।