नई दिल्ली : रतन टाटा किसी परिचय के मोहताज नहीं है। कार बनाने के अलावा रतन टाटा को कारें चलाने का भी बेहद शौक है । रतन टाटा के पास एक से बढ़कर एक कारें मौजूद हैं, टाटा नेक्सॉन से लेकर आलीशान फरारी कैलीफोर्निया, मर्सडीज बेंज 500 एसएल, लैंड रोवर फ्रीलैंडर, मर्सडीज बेंज W124, कैडीलैक XLR, क्रिस्लर सेबरिंग, मर्सडीज एस क्लास और ब्यूक सुपर 8 जैसी कारें चलाते हुए देखा जा चुका है । कारों की ब्रांडिंग करने वाले रतन टाटा अपने पर्सनल कार कलेक्शन में से एक कार बेच रहे हैं। जी हां आपने सही पढ़ा रतन टाटा अपनी एक कार बेच रहे हैं। और ये कार कोई नार्मल कार नहीं बल्कि विंटेज कार है।