7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8 अक्टूबर को Asus ROG Phone 2 की सेल, जानिए ऑफर्स व कीमत

Asus ROG Phone 2 की सेल 12GB रैम और 512GB स्टोरेज है मौजूद Snapdragon 855 Plus प्रोसेसर का इस्तेमाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 1 Oct 2019, 11:47 AM IST

Asus ROG Phone 2

नई दिल्ली: Asus ROG Phone 2 को दूसरी बार सेल के लिए 8 अक्टूबर को लगाया जाएगा। इससे पहले फोन के पहले सेल का आयोजन 28 सितंबर को दोपहर 12बजे दिया गया था, जहां फोन चंद मिनटों में ऑउट ऑफ स्टॉक हो गया। अगर आप फोन को खरीदने से चुक गए हैं तो परेशान न हो। क्योंकि कंपनी इसे एक बार फिर 8 अक्टूबर को सेल के लिए लगाने जा रही है। ग्राहक फोन को Flipkart से खरीद सकते हैं।

Asus ROG Phone 2 Price

Asus ROG Phone 2 स्मार्टफोन को भारत में दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गयी है। वहीं 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये रखी गयी है। ऑफर्स की बात करें तों फोन को खरीदने पर ICICI बैंक और एक्सिस बैंक के कार्ड पर 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा इस फोन को नो कॉस्ट EMI के तहत भी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- आज से बदल जाएगा आपका ड्राइविंग लाइसेंस, लागू हुआ ये नियम

Asus ROG Phone 2 Specifications

इस फोन में 6.59-इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल्स है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए फोन में Gorilla Glass 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में Snapdragon 855 Plus प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 2.9GHz है। हैंडसेट एंड्रॉइड पाई बेस्ड ROG UI पर रन करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए रियर में डुअल कैमरा दिया गया है। इसमें पहला 48-मेगापिक्सल और दूसरा वाइड एंगल 13-मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 24 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गयी है जो USB Type-C पोर्ट के साथ है। बता दें कि 8GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ 18W फास्ट चार्ज और 12GB रैम व 512 GB स्टोरेज के साथ 30W फास्ट चार्ज का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11a/b/g/n/ac, WiFi-Direct, NFC, 3.5mm हैडफोन जैक और Bluetooth 5.0. सेंसर दिया गया है।