कार रिव्‍यूज

दीवाली पर Audi A4 करीदने का शानदार मौका , Maruti ciaz से कम है कीमत

ऑडी ए4 खरीदने का शानदार मौका बेहद सस्ती कीमत में मिल रही है ऑडी ए4
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2019, 12:43 PM IST
audi_a4.jpg

नई दिल्ली: Audi खरीदना कार चलाने वाले किसी भी इंसान के लिए सपना होता है लेकिन ये लग्जरी कार खरीदने के लिए बजट भी शानदार होना चाहिए यही वजह है कि ख्वाहिश होने के बावजूद लोग ये कार नहीं खरीद पाते लेकिन इस दीवाली अगर आप चाहें तो ऑडी खरीद सकते हैं।

दरअसल audi a4 मारुति की सियाज की कीमत में मिल रही है। चौंक गए न लेकिन ये सच है। दरअसल हम बात कर रहे हैं सेकेंड हैंड ऑडी ए4 की । सेकेंड हैंड कार मार्केट में ऑडी A4 को 9.75 लाख रुपये की कीमत में बेचा जा रहा है। देखा जाए तो ये सियाज स्मार्ट हाइब्रिड अल्फा पेट्रोल (9.98 लाख रुपये) की कीमत से कम है।

पॉवर और स्पेसीफिकेशन-

यूज्ड कार मार्केट में 2011 का डीजल इंजन ऑडी ए4 मॉडल है और इसमें 2.0 लीटर का डीजल इंजन लगा हुआ है जो 136 bhp की पावर और 326 Nm का टॉर्क देता है। इसकी टॉप स्पीड 215 kmph है। इसमें कई सेफ्टी फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह कार 55,000 किलोमीटर तक चली है ।

Updated on:
26 Oct 2019, 12:43 PM IST
Published on: