कॅरियर कोर्सेज

Admission Alert: Rajasthan University में PG के दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

फॉर्म सब्मिशन के बाद डिपार्टमेंट्स की ओर से मैरिट लिस्ट जारी होगी, जो सीट्स की संख्या पर आधारित होगी। प्रवेश ७०-३० के रेशो दिया जाएगा।
2 min read
Jun 26, 2018
Education News,rajasthan university,admission process,education news in hindi,cut off list,
phd uniraj

राजस्थान यूनिवर्सिटी में एडमिशन की दौड़ लगातार जारी है। विवि में जहां अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए सभी संघटक कॉलेजों ने पहली लिस्ट जारी कर दी है, वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन में सभी डिपार्टमेंट्स के लिए हुए पीजी एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है।

पीजी एंट्रेंस एडमिशन के कन्वीनर प्रो. जे. पी. यादव ने बताया कि रिजल्ट जारी होने के साथ अब पीजी में प्रवेश लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया के तहत सोमवार से ऑनलाइन फॉर्म प्रॉसेस शुरू कर दिया गया है।

यूनिवर्सिटी से मिली जानकारी के अनुसार स्टूडेंट्स को अब यूरेट पीजी प्रवेश के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर एडमिशन फॉर्म जनरेट करना होगा। फॉर्म जनरेट और फीस सब्मिशन के बाद कैंड़िडेट को पर्टिकुलर प्रोग्राम के लिए एप्लीकेशन फॉर्म फिल करना होगा। पीजी में संबंधित विषय में प्रवेश के लिए कैंडिडेट ज्यादा से ज्यादा पांच प्रोग्राम को फॉर्म में फिल कर सकता है। फॉर्म फिल और जनरेट करने के बाद स्टूडेंट को इसकी हार्डकापी भी संबंधित डिपार्टमेंट को जमा करवानी होगी। उल्लेखनीय है कि हार्डकापी सब्मिट करवाने वाले स्टूडेंट को अपने जरूरी दस्तावेज जैसे सेकेण्डरी, सीनियर सेकेण्डरी , ग्रेजुएशन की मार्कशीट और अन्य दस्तावेजों को सेल्फ अटेस्टेड करना होगा।

७० -३० का रेशो
फॉर्म सब्मिशन के बाद डिपार्टमेंट्स की ओर से मैरिट लिस्ट जारी होगी, जो सीट्स की संख्या पर आधारित होगी। प्रवेश ७०-३० के रेशो दिया जाएगा। यानी इसमें ७० परसेंट माक्र्स पीजी प्रवेश टेस्ट और ३० परसेंट ग्रेजुएशन माक्र्स और अन्य वेटेज बेस्ड होंगे। फॉर्म जनरेट करने की आखिरी तारीख २८ जून है। ३० जून तक हार्डकॉपी जमा करवा सकते हैं। पहली लिस्ट २ जुलाई से जारी होगी। यूजी में सभी कोर्सेज के लिए बुधवार तक दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है।

Published on:
26 Jun 2018 09:24 am