कॅरियर कोर्सेज

Career In Hindi Typing: हिंदी टाइपिंग पर है कमांड तो पाएं अच्छी सैलरी, देखें यहां

एक बार अगर आपने हिंदी टाइपिंग (Hindi Typing) सीख लिया तो बड़े आराम से घर बैठे भी पैसे कमा सकते हैं। हिंदी टाइपिंग की मदद से आप बड़ी आसानी से पैसे कमा सकते हैं।  
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2024, 11:10 AM IST
career_in_hindi_typing.jpg
Hindi Typing

Hindi Typing Jobs: कई बार छोटी-सी-छोटी स्किल बड़ी नौकरी के रास्ते खोल देता है। हिंदी टाइपिंग भी ऐसा ही एक हुनर है। आज के समय में हिंदी का बोलबाला हर तरफ है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे जॉब्स के बारे में जहां हिंदी टाइपिंग (Hindi Typing Jobs) की मांग है। एक बार अगर आपने हिंदी टाइपिंग सीख लिया तो बड़े आराम से घर बैठे भी पैसे कमा सकते हैं।


स्टेनोग्राफर पद के लिए सरकारी और गैर-सरकारी दोनों तरह की नौकरी निकलती है। इसके लिए आपको लगातार किसी करियर पेज या अखबार को फॉलो करते रहना होगा। विभिन्न सरकारी विभाग, कोर्ट आदि जगहों पर स्टेनोग्राफर की वैकेंसी निकलती रहती है। अगर आपको भी हिंदी टाइपिंग आती है तो आप भी स्टेनोग्राफर बनकर अच्छी सैलरी कमा सकते हैं।


अगर आप क्रिएटिव हैं और साथ ही आपको हिंदी टाइपिंग आती है तो आप हिंदी कॉन्टेंट राइटर (Hindi Content Writer Jobs) बन सकते हैं। यह एक अच्छा फील्ड है और आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। इस काम को आप फ्रीलांसर के तौर पर भी कर सकते हैं। हिंदी कॉन्टेंट राइटर का काम हाउस वाइफ और पार्ट टाइम वर्क करने वालों के लिए बहुत अच्छा है। आजकल छोटी-बड़ी कंपनी अपने प्रोडक्ट और सर्विस के लिए एक वेबसाइट बनाती है और उस पर अपनी सेवा संबंधित जानकारी देती है। इस काम को करने के लिए कंपनी द्वारा कॉन्टेंट हायर किया जाता है।


हिंदी में टाइपिंग सीखने के बाद आप अपना काम भी शुरू कर सकते हैं। कई बार लोगों को हिंदी में लेटर या स्कूल और कॉलेज का पेपर लिखवाना होता है। ऐसे में लोग साइबर कैफे जाते हैं। हिंदी टाइपिंग सीखने से साइबर कैफे चलाने में मदद मिलेगी।


हिंदी टाइपिंग (Hindi Typing) सीखने के साथ-साथ अगर आप मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा कर लेते हैं तो आप पत्रकारिता (Journalism) में अपना करियर बना सकते हैं। आजकल डिजिटल पत्रकारिता का बड़ा बोलबाला है, जिसके लिए हिंदी टाइपिंग की काफी मांग होती है। इस क्षेत्र में पैसा भी अच्छा है।


हिंदी टाइपिंग सीखने के लिए पहले आपको एक फॉन्ट चुनना होगा। इस फॉन्ट को डाउनलोड कर लें। लैप्टॉप या कंप्यूटर की सेटिंग्स में जाकर हिंदी भाषा चुनें और फॉन्ट की मदद से टाइप करने की कोशिश करें। पहले आपको ये याद करना होगा कि अंग्रेजी के किस बटन पर हिंदी का कौन सा अक्षर है। लगातार एक महीने तक टाइपिंग का अभ्यास करते रहने से आप सीख जाएंगे या फिर हिंदी टाइपिंग का कोई कोर्स (Hindi Typing Course) भी कर सकते हैं।

Updated on:
13 Mar 2024, 11:10 AM IST
Published on: