
Jharkhand HC Recruitment 2024
Jharkhand HC Recruitment 2024: झारखंड हाई कोर्ट (HC) ने इंग्लिश स्टेनोग्राफर (English Stenographer) के 399 पदों पर भर्ती निकाली है। ऐसे उम्मीदवार जिनकी दिलचस्पी इस पद में है वो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी। वहीं अंतिम तारीख 31 मार्च है। आवदेन करने के लिए Jharkhandhighcourt.nic.in पर जाएं। इस वैकेंसी की मदद से 399 पदों पर बहाली होगी।
इस पद पर अप्लाई करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है। वहीं अधिकतम आयु सीमा अनारक्षित, बीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए अलग-अलग है। विभिन्न वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा कुछ इस प्रकार हैं-
- अनारक्षित वर्ग और ईडब्लूएस (EWS) के लिए 35 वर्ष
- बीसी-1 और बीसी-2 के लिए 37 वर्ष
- अनारक्षित और ईडब्लएस, बीसी-1 और बीसी-2 के लिए 38 वर्ष
- एससी/एसटी के केस में 40 वर्ष (पुरुष व महिला दोनों के लिए)
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन फॉर्म केवल अंग्रेजी भाषा में ही भरे जाएंगे। पेमेंट के लिए आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं यूपीआई (UPI Payment) भी कर सकते हैं। फॉर्म संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- सबसे पहले इस वेबसाइट पर जाएं Jharkhandhighcourt.nic.in।
- होम पेज पर झारखंड हाई कोर्ट भर्ती 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको लॉग इन डिटेल भरने होंगे और आखिर में सबमिट बटन दबाएं।
- इस वेबसाइट पर आपका रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
- आखिर में आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लें। आप चाहें तो इस फॉर्म का एक प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
Updated on:
23 Feb 2024 12:28 pm
Published on:
23 Feb 2024 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
