
Career Options After 12th: आज के समय में हर काम डिजिटल रूप में हो रहा है। फिर चाहे वो कोई भी प्रोडक्ट हो या सर्विस, लोग संबंधित चीजों के लिए वेबसाइट बना रहे हैं। स्कूल, कॉलेज से लेकर अस्पताल तक और राजनीति से लेकर बिजनेस तक, हर ब्रांड के पास अपना खुद का वेबसाइट है, जिसकी मदद से वे ऑनलाइन तरीके से लोगों के दिमाग पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। ऐसे में वेब डेवलपर (Web Developer) काफी डिमांड में हैं। आप भी इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। इसके लिए थीम, प्लगइन्स, विजेट और कस्टम कोड को संयोजित करके एक अच्छी वेबसाइट तैयार करना आना चाहिए।
12वीं के बाद बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीकॉम कंप्यूटर साइंस, बीसीए, बीटेक जैसे कोर्स कर सकते हैं। इसके बाद एमसीए या एमबीए आईटी भी कर सकते हैं। इसी के साथ जावा स्क्रिप्ट, सीएसएस, पीएचपी, एचटीएमएल आदि लैंग्वेजेज पर पकड़ बनाने की आवश्यकता है।