कॅरियर कोर्सेज

IIT में NEP लागू करने की तैयारी, BTech समेत अन्य कोर्स के छात्र अब नहीं बदल सकेंगे ब्रांच

IIT: आईआईटी धनबाद ने ब्रांच न बदलने का नियम लाया है। बीते वर्ष आईआईटी बॉम्बे ने भी ब्रांच न बदलने वाले नियम को लागू किया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Mar 2024, 1:14 PM IST
iit_btech.jpg
IIT

IIT धनबाद में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। आईआईटी धनबाद जल्द ही ऐसा नियम लाने जा रहा है, जिसके तहत IIT, ISM समेत अन्य बीटेक कोर्स के छात्र एडमिशन लेने के बाद आगे चलकर ब्रांच नहीं बदल पाएंगे। जानिए, क्या है पूरा मामला।


आईआईटी धनबाद (IIT Dhanbad) में बीते दिनों सीनेट की बैठक में एक प्रस्ताव लाया गया। इस प्रस्ताव में छात्रों को बीटेक कोर्सेज (BTech Courses) में ब्रांच न बदलने की सिफारिश की गई। सीनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जल्द ही आईआईटी धनबाद की ओर से नोटिस (IIT Dhanbad Notice) जारी किया जाएगा। साथ ही कॉलेज में नई शिक्षा नीति (NEP 2020) लागू होगी।


इस नए नियम के तहत बीटेक के कोर्सेज में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राएं एडमिशन लेने के बाद ब्रांच नहीं बदल पाएंगे। छात्र-छात्राएं जिस ब्रांच में एडमिशन लेंगे उसी में उन्हें पढ़ाई करनी होगी। उनके पास पहले की तरह विकल्प नहीं होंगे।


आईआईटी में जेईई एडवांस की मेरिट (IIT JEE Advanced Merit List) के आधार पर दाखिला मिलता है। ऐसे में बहुत से छात्रों को अपनी पसंद का ब्रांच नहीं मिल पाता है। लेकिन पहले वर्ष में पढ़ाई और टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद छात्रों को ब्रांच बदलने का विकल्प मिलता है। हालांकि, ब्रांच बदलने से छात्रों को लगातार पढ़ाई करनी होती है, जिससे उन पर बोझ बढ़ जाता है।


पिछले साल आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) ने भी ब्रांच न बदलने वाले नियम को लागू किया था। तब आईआईटी बॉम्बे ने कहा था कि छात्रों को तनाव से दूर रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। वहीं अब आईआईटी धनबाद ने भी यह फैसला लिया है।

Updated on:
28 Mar 2024, 1:14 PM IST
Published on: