चेन्नई

Chennai में दो Bank को 24 घंटे में Bomb Threat, पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई

चेन्नई में 24 घंटे के भीतर दो बैंकों को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। राजाजी सालै स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और टी नगर की सिटी यूनियन बैंक ब्रांच को मिली धमकियों के बाद पुलिस ने सख्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। चेन्नई के दो Bank को मिली Bomb Threat गुरुवार को […]

2 min read
Mar 05, 2026
12 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

चेन्नई में 24 घंटे के भीतर दो बैंकों को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। राजाजी सालै स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और टी नगर की सिटी यूनियन बैंक ब्रांच को मिली धमकियों के बाद पुलिस ने सख्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

चेन्नई के दो Bank को मिली Bomb Threat

गुरुवार को चेन्नई के राजाजी सालै स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग को बम की धमकी मिलने पर पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर बैंक बिल्डिंग में मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बम निरोधक दस्ते ने बिल्डिंग में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम भी लग गया। सुरक्षा कारणों से इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे स्थानीय यातायात भी प्रभावित हुआ।

ईमेल के जरिए मिली धमकी, पुलिस कर रही जांच

बुधवार को भी ऐसी ही घटना टी नगर स्थित सिटी यूनियन बैंक ब्रांच के साथ सामने आई। बैंक के स्टाफ को बैंक की ऑफिशियल ईमेल आईडी पर बम धमकी वाला संदेश मिला था। इस ईमेल में तीन आरडीएक्स बम रखे होने का दावा किया गया था। ब्रांच मैनेजर टीआर बालाजी ने तुरंत माम्बलम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोज़ल स्क्वॉड को अलर्ट कर दिया।

धमकी देने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, धमकी किसी अज्ञात व्यक्ति ने भेजी है। पुलिस फिलहाल ईमेल भेजने वाले की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों बैंकों और आसपास के इलाकों में सतर्कता और बढ़ा दी है। चेन्नई में लगातार दो दिनों तक मिली बम धमकी से शहर में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Chennai में दो Bank को 24 घंटे में Bomb Threat, पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई ( AI Image)
Published on:
05 Mar 2026 02:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर