छतरपुर

युवाओं की टीम गांव-गांव जाकर लोगों को एचआइवी और नशे के प्रति कर रहे जागरूक, 160 लोगों को किया नशा मुक्त

गांव-गांव जाकर एचआइवी के बारे में जागरूक कर रहे हैं और किस तरह एचआइवी फैलता है उसके बारे में जानकारी दे रहे हैं।

2 min read
Nov 10, 2025
जागरुक करती युवाओं की टीम

जिले में नशे के आदी और एचआइवी संक्रमित लोगों के लिए शहर के युवाओं की टीम सहारा बनकर उभर रही है। वे गांव-गांव जाकर एचआइवी के बारे में जागरूक कर रहे हैं और किस तरह एचआइवी फैलता है उसके बारे में जानकारी दे रहे हैं। वहीं ऐसे लोग जो एचआइवी पॉजीटिव हैं उनकी जांच और दवा आदि का भी प्रबंध, शासकीय स्वास्थ्य सुविधा भी मुहैया करा रहे हैं।

लोगों को कर रहे अवेयर

शहर के योगेश साहू और उनकी टीम मिलकर जिले भर में जाकर लोगों को नशे और एचआइवी के बारे में जागरूक कर रहे हैं। योगेश ने बताया कि जिले भर में एचआइवी के लक्षण वाले लोगों की संख्या तीन सौ है। इन्हें हम लोग अपनी भाषा में आइडी यूजर कहते हैं। ये ऐसे लोग हैं जो इंजेक्शन के माध्यम से नशे का सेवन करते थे और संक्रमित सुई के माध्यम से एचआइवी के लक्षण वाली श्रेणी में आ गए। इन लोगों को हमारी टीम सबसे पहले तो नशा छुड़वाने में मदद कर रही है। उसके बाद जिला अस्पताल छतरपुर और बीएमसी सागर में परीक्षण कराने ले जाती है। साथ ही हर तीन माह में इनका चैकअप करवाते हैं। इनमें से 160 लोगों को नशे से मुक्त कर दिया गया है।

ड्रग एडिक्शन की होती हैं जांच

ओएसटी छतरपुर में ड्रग एडिक्ट लोगों को उनकी ड्रग लेने की क्षमता के आधार पर दवाई दी जाती है। यह दवा पीसकर मुंह में दी जाती है। वहीं कुछ आइडी यूजर ऐेसे भी हैं जिन्हें इंजेक्ट रूप में ड्रग देते हैं तो उन्हें किस प्रकार इंजेक्शन का उपयोग करना चाहिए इसकी जानकारी और प्रैक्टिस कराते हैं।

140 एचआरजी लोग

योगेश का कहना है कि जिले में 140 लोग एचआरजी (हाई रिस्क ग्रुप) वाले हैं जो एचआइवी ग्रसित हैं उन्हें दवा देते हैं और उनकी मॉनिटिरिंग भी कर रहे हैं। इन लोगों को अभी ओएसटी आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कुछ लोगों में स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक बदलाव भी देखे गए हैं। इन्हें समझाइश दी जा रही है कि किन कारणों से इन्हें एचआइवी फैलाने से रोका जाए। कई बार एचआरजी ग्रुप के लोग नशे की हालत में असुरक्षित यौन संबंध बना लेते हैं तो ऐसे लोगों को सबसे पहले आइडी यूजर में लाया जा रहा है उसके बाद इन्हें ड्रग फ्री कराया जाएगा।

Published on:
10 Nov 2025 10:30 am
Also Read
View All
MP में पूर्व कांग्रेस महासचिव पर फायरिंग, भाजपा नेता निकला मास्टरमाइंड, दो शूटर गिरफ्तार

पत्रिका की खबर का असर: छतरपुर यातायात पुलिस हरकत में, लोहा व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी

पत्रिका की खबर का असर: छतरपुर सर्किल के बिजली अधिकारियों पर भड़के मुख्य अभियंता, बोले- तुरंत बंद करें खुले डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स और अघोषित कटौती

1600 करोड़ का बजट डकार गए ठेकेदार और अफसर, प्यासा रह गया छतरपुर जिला, जल जीवन मिशन में धांधली, 1078 गांवों का सपना 238 पर ही टूटा

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बड़ा फर्जीवाड़ा: भाई की जगह बीएड की परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई दबोचा, पहले भी दे चुका था 3 पेपर; गोपनीयता और प्रवेश व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल