छतरपुर

शॉर्ट सर्किट से गेहूं से भरी ट्रॉली में लगी आग, फसल जलकर खाक

छतरपुर. जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिकौरा गांव में रविवार को एक हादसा हो गया, जहां शॉर्ट सर्किट की वजह से गेहूं की फसल से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मिनटों में पूरी ट्रॉली और किसान की मेहनत की फसल जलकर खाक हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आग की लपटें और ग्रामीणों की मशक्कत साफ देखी जा सकती है।

less than 1 minute read
Apr 07, 2025
ट्रॉली में लगी आग।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

छतरपुर. जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिकौरा गांव में रविवार को एक हादसा हो गया, जहां शॉर्ट सर्किट की वजह से गेहूं की फसल से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मिनटों में पूरी ट्रॉली और किसान की मेहनत की फसल जलकर खाक हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आग की लपटें और ग्रामीणों की मशक्कत साफ देखी जा सकती है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसान अपनी गेहूं की फसल ट्रॉली में भरकर खेत से घर ले जा रहा था, तभी रास्ते में अचानक शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से ट्रॉली में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी ट्रॉली को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तुरंत पानी और बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी।

Published on:
07 Apr 2025 09:18 pm
Also Read
View All
MP में पूर्व कांग्रेस महासचिव पर फायरिंग, भाजपा नेता निकला मास्टरमाइंड, दो शूटर गिरफ्तार

पत्रिका की खबर का असर: छतरपुर यातायात पुलिस हरकत में, लोहा व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी

पत्रिका की खबर का असर: छतरपुर सर्किल के बिजली अधिकारियों पर भड़के मुख्य अभियंता, बोले- तुरंत बंद करें खुले डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स और अघोषित कटौती

1600 करोड़ का बजट डकार गए ठेकेदार और अफसर, प्यासा रह गया छतरपुर जिला, जल जीवन मिशन में धांधली, 1078 गांवों का सपना 238 पर ही टूटा

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बड़ा फर्जीवाड़ा: भाई की जगह बीएड की परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई दबोचा, पहले भी दे चुका था 3 पेपर; गोपनीयता और प्रवेश व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल