छतरपुर

धीरेंद्र शास्त्री की फिरकी में फंसी मुंबई पुलिस, एक ही ओवर में समेट दी टीम…

Pandit Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों कथा करने मुंबई गए हुए हैं। जहां उन्होंने मुंबई पुलिस के साथ क्रिकेट खेला।

less than 1 minute read
Apr 07, 2025

Pandit Dhirendra Shastri: इंटरनेशनल कथावाचक और बागेश्वर धाम के प्रमुख संत पंडित धीरेंद्र शास्त्री अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। उन्होंने अपनी फिरकी में मुंबई पुलिस को फंसा लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री 12 दिनों की मुंबई यात्रा पर हैं। रविवार की रात उन्होंने क्रिकेट में हाथ अजमाया। उन्होंने कथा के बाद सेवादारों और सुरक्षा में तैनात मुंबई पुलिस के जवानों के साथ क्रिकेट खेला। धीरेंद्र शास्त्री की टीम और मुबंई पुलिस के बीच 6 ओवर का मैच हुआ है। जिसमें दोनों टीमों की तरफ से 9-9 खिलाड़ी शामिल थे।

पहले ओवर में ही चटका दिए विकेट


पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई टीम ने 6 ओवर में 48 रन बनाए। जिसमें पहले ही ओवर में बागेश्वर बाबा ने नौ रन देकर एक विकेट झटके। इसके बाद चौथे ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट झटक लिए।


आखिरी ओवर में जीती धीरेंद्र शास्त्री की टीम


टारगेट का पीछा करते हुए धीरेंद्र शास्त्री और सेवादार सत्यम शुक्ला ने 38 रनों की साझेदारी की। पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर धीरेंद्र शास्त्री आउट हो गए। इसके बाद सुरक्षाकर्मी दीपेश सोनी ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर टीम को जीत दिला दी।

Updated on:
07 Apr 2025 03:28 pm
Published on:
07 Apr 2025 03:26 pm
Also Read
View All
MP में पूर्व कांग्रेस महासचिव पर फायरिंग, भाजपा नेता निकला मास्टरमाइंड, दो शूटर गिरफ्तार

पत्रिका की खबर का असर: छतरपुर यातायात पुलिस हरकत में, लोहा व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी

पत्रिका की खबर का असर: छतरपुर सर्किल के बिजली अधिकारियों पर भड़के मुख्य अभियंता, बोले- तुरंत बंद करें खुले डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स और अघोषित कटौती

1600 करोड़ का बजट डकार गए ठेकेदार और अफसर, प्यासा रह गया छतरपुर जिला, जल जीवन मिशन में धांधली, 1078 गांवों का सपना 238 पर ही टूटा

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बड़ा फर्जीवाड़ा: भाई की जगह बीएड की परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई दबोचा, पहले भी दे चुका था 3 पेपर; गोपनीयता और प्रवेश व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल