छतरपुर

पर्यटन स्थलों और पिकनिक स्पॉट पर रहेगी पुलिस की नजरनए साल में हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

नए साल के दिन जिले के तमाम पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों की पहुंचने की संभावना के मद्देनजर पुलिस ने कमर कस ली है। जिले के सभी पर्यटन स्थलों और पिकनिक स्पॉट पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
less than 1 minute read
Jan 01, 2025
kutni dam
कुटनी आईलैंड पर आज उमडेंगे पर्यटक

छतरपुर. नए साल के दिन जिले के तमाम पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों की पहुंचने की संभावना के मद्देनजर पुलिस ने कमर कस ली है। जिले के सभी पर्यटन स्थलों और पिकनिक स्पॉट पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने समस्त थाना, चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थलों के साथ-साथ रेस्टोरेंट और होटलों में सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से अलर्ट रहें।

विशेष तैयारी की गई

पुलिस अधीक्षक जैन ने बताया कि जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल धुबेला, खजुराहो, चंद्रनगर, रनेहफॉल, भीमकुंड, जटाशंकर आदि स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा नए साल के जश्न में किसी भी तरह की बाधा न आए, इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर से चैकिंग लगाकर ड्रिंक एंड ड्राइव और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी और रेस्टोरेंट तथा होटलों के आसपास कड़ी नजर रखी जाएगी। एसपी ने बताया कि सभी थाना, चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के होटल संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं, इसके बावजूद यदि कहीं नियमों को तोड़ा गया तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।

Published on:
01 Jan 2025 10:55 am
Also Read
View All
छतरपुर में बारातियों ने स्कूल में छोड़ा पटाखा बम, विस्फोट होने से दो मासूम घायल

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट: भूमि अधिग्रहण ने पकड़ी रफ्तार, छतरपुर के 54 गांवों से ली जाएगी जमीन

केन-बेतवा लिंक परियोजना: छतरपुर के 54 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, वहीं उत्तर प्रदेश के झांसी में जमीन की नपाई के लिए निविदा जारी

छतरपुर के कोचिंग सेंटरों में जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे छात्र: कहीं बेसमेंट तो कहीं तीसरी मंजिल पर चल रही क्लास, न फायर सेफ्टी के इंतजाम न सुरक्षा का जिम्मा

छतरपुर में बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, एक महिला की मौत