26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छतरपुर में बारातियों ने स्कूल में छोड़ा पटाखा बम, विस्फोट होने से दो मासूम घायल

Chhatarpur Firecracker Blast- छतरपुर के सिलगांव स्कूल में बारात में छोड़े गए पटाखा बम के विस्फोट से दो मासूम घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
chhatarpur firecracker blast two children seriously injured wedding function

Chhatarpur Firecracker Blast- स्कूल में पटाखा बम के विस्फोट की चपेट में आने से दो मासूम घायल (फोटो सोर्स- Patrika)

Firecracker Blast in School- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के एक स्कूल में अचानक हड़कंप मच गया। चंदला थाना क्षेत्र के सिलगांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक संदिग्ध पटाखा बम फटने से दो मासूम छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि 22 जून को विद्यालय परिसर में रुकी एक बारात के दौरान इस्तेमाल किया गया पटाखा स्कूल परिसर में ही छूट गया था, जिसे बच्चों ने खेल-खेल में उठा लिया और उसके फटने से हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि स्कूल भवन की छत पर भी दरारें आ गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और बारात में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

स्कूल की तरफ आया लावारिस पटाखा बम

मिली जानकारी के अनुसार, 24 जून को स्कूल पहुंचे 8 साल का कालका दीन पिता कल्लू राजपूत और उसका साथी राहुल पिता इंद्र बहादुर राजपूत परिसर में खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक लावारिस बम जैसी वस्तु पर पड़ी। दोनों बच्चे उसे उठाकर स्कूल की दूसरी जर्जर इमारत की ओर ले गए कि अचानक छेड़छाड़ करने के दौरान उसमें जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके और बच्चों के चीखने की आवाज सुनते ही शिक्षक एवं बच्चे बाहर आए। बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

परिजनों ने दावा- धमाका इतने तेज था कि छत पर आ गई दरारें

परिजनों का दावा है कि धमाका इतना तेज था कि स्कूल भवन की छत में भी दरारें आ गईं। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते विद्यालय परिसर की जांच की गई होती तो यह हादसा टाला जा सकता था।

घटना ने खड़े किए कई सवाल

घटना ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में अवैध और खतरनाक पटाखों के इस्तेमाल, विद्यालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और बारात में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग