छतरपुर

Conjunctivitis Eye Flu : हवा की तरह फैल रहा कंजक्टिवाइटिस, आइ फ्लू से बचने के लिए करें ये उपाय

अगर आपकी आंखें लाल या गुलाबी हो रही है, आंखों में पानी आ रहा है या फिर अन्य कोई समस्या नजर आ रही है, तो तुंरत चिकित्सक को दिखाएं, क्योंकि बारिश के सीजन में इस बार लोगों को आइ फ्लू की समस्या हो रही है, जिसे कंजक्टिवाइटिस कहते हैं, इस समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि इससे आंखों से दिखना भी कमजोर हो रहा है, इसलिए आपको जागरूक होना पड़ेगा, ताकि आप इस प्रकार की बीमारी से बच सकें।

2 min read
Conjunctivitis Eye Flu : हवा की तरह फैल रहा कंजक्टिवाइटिस, आइ फ्लू से बचने के लिए करें ये उपाय
Conjunctivitis Eye Flu : हवा की तरह फैल रहा कंजक्टिवाइटिस, आइ फ्लू से बचने के लिए करें ये उपाय

इन दिनों प्रदेश में एक नया वायरस धूम मचा रहा है, जिसे कंजक्टिवाइटिस या आई फ्लू कहा जा रहा है, ये लोगों की आंखों से निकले आंसू और छींकने-खांसने के कारण फैल रहे वायरस से भी बढ़ रहा है, जिसके कारण आंखें लाल या गुलाबी हो जाती है और दिखना भी कम हो जाता है, इस समस्या से बचने के लिए आपको कुछ टिप्स अपनाने होंगे।

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले सहित अन्य जिलों में आई फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, हालात यह है कि अन्य बीमारियों के साथ इस बीमारी से पीडि़त मरीज अलग ही नजर आ रहे हैं, हालांकि इस संबंध में इलाज के साथ सलाह दी जा रही है, लेकिन इससे अलर्ट रहने के लिए किसी प्रकार की एडवाइजरी जारी नहीं की गई है, इस कारण लोग इससे बचने की कोशिश भी नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि लगभग हर जिले में इस कंजक्टिवाइटिस के मरीज सामने आने लगे हैं।

हर दूसरे और चौथे घर में लोग आई फ्लू से पीड़ित हैं। वहीं बरसात के मौसम में आंखों का इंफेक्शन आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। जिले भर में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कंजक्टिवाइटिस (आइ फ्लू ) आंखों की एक बीमारी है, जिसे आंख आना, आंखों का गुलाबी होना या पिंक आई भी कहते हैं।

ये हैं आइ फ्लू के लक्षण

आंखों के होने वाले इन्फेक्शन को आइ फ्लू या कंजंक्टिवाइटिस कहते हैं, इसमें इंफेक्शन होने वाले व्यक्ति की आंखें लाल हो जाती है। इसके साथ ही आंखों से पानी निकलता रहता है और सूजन हो जाती है, जिस कारण आंखों से साफ नहीं दिखता।

कैसे फैलता है संक्रमण

अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो आपको यह वायरस हो सकता है. यह वायरस संक्रमित व्यक्ति की आंखों से निकलने वाले आंसुओं के संपर्क में आने से संक्रमण बढ़ जाता है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के खांसी के दौरान छींकने से भी संक्रमण फैल सकता है।

आइ फ्लू से बचने के उपाय

- थोड़े-थोड़े समय पर अपने हाथों की सफाई करें।

- आंखों को बार-बार न छुएं।

- अपने आसपास सफाई रखें।

- अपनी आंखों को समय-समय पर धोएं।

- अगर बाहर जाना ज्यादा जरूरी है तो काला चश्मा पहन कर जाएं।

- पीड़ित व्यक्ति से आइ कांटेक्ट बनाने से बचें।

- संक्रमित व्यक्ती के बेड, तौलिया या कपड़े इस्तेमाल न करें।

- टीवी-मोबाइल से दूरी बनाए रखें।

Published on:
27 Jul 2023 02:24 pm
Also Read
View All
अब गंभीर मरीजों को बाहर जाने की नहीं होगी जरूरत, छतरपुर जिला अस्पताल की 5 मंजिला सुपर स्पेशल क्रिटिकल केयर यूनिट में इसी सप्ताह से मरीजों को मिलेगा

राम दरबार में थमीं सांसें, मुंबई के श्रद्धालु की बागेश्वर धाम में मौत, पूरी हुई अंतिम इच्छा

छतरपुर में पर्यावरण नियमों को फूंककर सुलग रहे अवैध ईंट भट्टे, शहर की हवा में घुला धीमा जहर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रहस्यमयी खामोशी से जनता के स्वास्थ्य पर मंडराया बड़ा संकट

स्कूल के पहले दिन ही कई जगह लटके ताले, सांदीपनि विद्यालय में विलय हुए स्कूलों में कोई जानकारी चस्पा न होने से भटकते रहे छात्र व परिजन

आज से खुलेंगे स्कूल: एक दर्जन गांवों में स्कूल भवनों का नामोनिशान नहीं, मलबे के ढेर और खुले आसमान के नीचे भविष्य संवारने को मजबूर मासूम