
छतरपुर. रेल प्रशासन झांसी द्वारा चित्रकूट धाम पौष अमावस्या मेले को लेकर मेला स्पेशल टे्रन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे झांसी के पीआरओ मनोज सिंह द्वारा बताया कि 25 से 27 दिसम्बर तक चित्रकूट के लिए मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जानकारी के अनुसार 25 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2019 तक एक मेला स्पेशल झांसी- चित्रकूट धाम के बीच चलाई जाएगी। जिसका प्रस्थान झाांसी से सुबह 10.10 बजे, ओरछा से 10.27 बजे, बरूआसागर से 10.39, निवाडी से 10.50, मगरपुर से 10.57, टेहरका से 11.8, रानीपुर रोड से 11.20, मऊरानीपुर से 11.32, रोरा से 11.44, हरपालपुर से 11.55, घुटई से 12.5, बेलाताल से 12.18, कुलपहाड से 12.42, चरखारी रोड से 12.55, महोबा से दोपहर ०1.10, बरीपुरा से ०1.25, कबरई से ०1.40, मटौंध से ०1.52, खैराडा से ०2.०5 बांदा से 3 बजे, डिंगवही से 3.21, खुरहण्ड से 3.32, अतर्रा से 3.45, बदौसा से 4 बजे, भरतकूप 4.15 बजे, शिवरामपुर 4.25 बजे और चित्रकूट धाम कर्वी 5.15 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह टै्रन चित्रकूट धाम कर्वी से 6.05 बजे, शिवरामपुर से 6.17, भरतकूप से 6.28, बदौसा से 6.42, अतर्रा से 6.52, खुरहंड से 7.05, डिगवही से 7.17, बांदा से 8.13, खैराडा से 7.50, मटौंध से 8.25, कबरई से 8.38, बरीपुरा से 8.50, महोबा से 9.10, चरखारी रोड से 9.22, कुलपहाड से 9.35, बेलाताल से 9.48, घुटई से रात 10.01 बजे, हरपालपुर से 10.14, रोरा से 10.27, मऊरानीपुर से 10.40, रानीपुर रोड से 10.53, टेहरका से 11.06, मगरपुर से 11.15, निवाडी से 11.25, बरूआसागर से 11.40, ओरछा से रात 12.12 बजे होगा यह गांडी झांसी रात 1.10 बजे पहुचेगी। वहीं इस के अलावा 25 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2019 तक गाडी संख्या 51807/51808 झाांसी-बांदा पैसेंजर को आवश्यकता अनुसार झांसी-चित्रकूटधाम-झाांसी के बीच संचालन किया जाएगा। वहीं चित्रकूट पहुंचने वाली गाडी संख्या 11107 और 11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस का 2 मिनट का अस्थायी ठहराव बदहिलपुरवा, शिवरामपुर, बदौसा, खैराडा, रानीपुर रोड स्टेशनों पर दिया गया है। वहीं इसके अलावा 25 दिसम्बर से 27 दिसम्बर २०19 तक चित्रकूटधाम पहुंचने वाली 21107 व 21108 वाराणसी-खजुराहो एक्सप्रेस को महोबा-खजुराहो खंड के बीच सिंहपुर, डुमरा स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।