छतरपुर

खड़ी बस में कार ने मार दी टक्कर, फिर क्या हुआ

कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, चारों को जिला अस्पताल छतरपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
2 min read
The car hit the bus at the bus then what happened
The car hit the bus at the bus then what happened

छतरपुर. जिले के गुलगंज पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत घिनोची में सवारी उतार रही यात्री बस में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। जिससे कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बड़ामलहरा ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर चारों को जिला अस्पताल छतरपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर तीन बजे एक बस घुवारा से छतरपुर जा रही थी। उसी समय वह घिनोची में बस में बैठी सवारी उतार रही थी। तभी मुंबई से यूपी जा रही कार ने बस के पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घअना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार चालक रवि कांत पिता राजेश मौर्य, राजेन्द्र कुमार पिता राम अवतार, निवासी मनावा सोनू पिता दिनेश मोर्य, राजेश पिता दयाराम मोर्य निवासी सरखी घायल हो गए।
सूचना पर 100-डायल बड़ामलहरा व गुलगंज मौके पर पहुुंची। चारों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बड़ामलहरा लाया गया। हालत में सुधार न होने पर चोरों को जिला अस्पताल छतरपुर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

शादी से लौट रहे युवक घायल
छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के दौरिया के पास शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार की बाइक में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल-100 द्वारा घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र नौगांव लाया गया। जहां पर हालत में सुधार न होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार नौगांव थाना क्षेत्र के चंदपुरा निवासी कल्लू पाल (30) अपने रिश्तेदार कामता प्रसाद (29) के साथ बुधवार शाम 7 बजे बाइक से नौगांव में शामिल होने जा रहे थे। तभी दौरियों के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची डायल-100 द्वारा घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र नौगांव लाया गया। जहां पर हालत में सुधार न होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Published on:
24 Nov 2017 02:22 pm
Also Read
View All
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट: भूमि अधिग्रहण ने पकड़ी रफ्तार, छतरपुर के 54 गांवों से ली जाएगी जमीन

केन-बेतवा लिंक परियोजना: छतरपुर के 54 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, वहीं उत्तर प्रदेश के झांसी में जमीन की नपाई के लिए निविदा जारी

छतरपुर के कोचिंग सेंटरों में जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे छात्र: कहीं बेसमेंट तो कहीं तीसरी मंजिल पर चल रही क्लास, न फायर सेफ्टी के इंतजाम न सुरक्षा का जिम्मा

छतरपुर में बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, एक महिला की मौत

छतरपुर मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होगा पहला एमबीबीएस बैच: नवनियुक्त डीन और प्रोफेसर ने संभाली कमान, एनएमसी की हरी झंडी के लिए 535 पदों पर नियुक्तियां और तैयारियां तेज