छतरपुर

छतरपुर को नगर निगम बनाने का फाइनल प्रस्ताव भोपाल भेजा, कैबिनेट की मंजूरी और गजट नोटिफिकेशन के बाद होगा संचालन

नगर निगम के लिए नया प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन के माध्यम से कैबिनेट में भेज दिए गए हैं। कैबिनेट से मंजूरी के बाद दोनों को गजट नोटिफिकेशन होगा।

3 min read
Feb 18, 2025
नगरपालिका छतरपुर

छतरपुर. नगर पालिका छतरपुर को नगर निगम बनाने के लिए प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार करके परिसीमन आयोग को भेज दिया है। शुरुआती प्रस्ताव में कई बदलाव करके फाइनल प्रस्ताव भेज दिया गया है। नगर निगम के लिए नया प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन के माध्यम से कैबिनेट में भेज दिए गए हैं। कैबिनेट से मंजूरी के बाद दोनों को गजट नोटिफिकेशन होगा। इसके बाद सरकार प्रशासक नियुक्त करके नगर निगम का संचालन शुरू कर देगी। नगर निगम बनने से शहर को बहुत फायदे होंगे। इससे शहर विकास का प्लान महानगरों की तर्ज पर होने लगेगा।

डिप्टी कलेक्टर स्तर का होगा अधिकारी


नगर निगम कमिश्नर के पद पर डिप्टी कलेक्टर स्तर का अधिकारी होगा। कार्यपालन यंत्री का पद भी बढ़ जाएगा। शहर को बड़ी-बड़ी परियोजनाएं मिलने लगेंगी। इसके लिए सरकार अधिक बजट देगी। जिससे स्थानीय स्तर उद्योग-धंधे भी तेजी से विकसित होंगे। पर शहर की सफाई के लिए मशीनें, डंपर, लोडर तथा अन्य कई संसाधन नगर परिषद व निगम में उपयोग में लाए जाते हैं। नगर निगम सडक़ें व चौराहे बनाने के अलावा उनकी लाइटों की व्यवस्था करती है, जबकि गांवों में सडक़ों व रोड लाइटों का प्रावधान नहीं है।

10 किलोमीटर के दायरे के गांव किए शामिल


नगर पालिका और राजस्व विभाग ने मिलकर छतरपुर की सीमा से लगे 20 गांव जोडऩे का प्रस्ताव तैयार कर सीमा का निर्धारण किया गया है। यह सभी गांव छतरपुर शहर की सीमा में 10 किमी के दायरे में है। इन गांव के जुडऩे से शहर की जनसंख्या 3.52 पहुंच जाएगी। समग्र आईडी के अनुसार छतरपुर शहर की 2 लाख 98 हजार 415 और गांवों की 63 हजार 918 है। वर्ष 2011 में हुई जनगणना के अनुसार छतरपुर शहर की आबादी 1 लाख 49 हजार थी। उसके बाद अब तक जनगणना नहीं हुई है। यदि शहरी क्षेत्र के इन गांव को जोड़ दिया जाए तो कुल जनसंख्या 3.62 लाख पहुंच जाएगी। नगर पालिका और राजस्व विभाग के द्वारा तैयार किए गए शुरुआती प्रस्ताव में करीब 46 गांव लिए गए थे, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण अब गांवों की संख्या घटाकर 20 कर दी गई है।

शहर में गांवों की 63918 आबादी जुड़ जाएगी


जिला प्रशासन के द्वारा बनाए गए नए प्रस्ताव के अनुसार शामिल किए गए 20 गावों की कुल 63918 जनसंख्या नगर निगम में शामिल होगी। समग्र पोर्टल के अनुसार अभी छतरपुर की जनसंख्या 298415 है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की 63918 जनसंख्या और शामिल होने के बाद कुल जनसंख्या 362333 हो जाएगी। वहीं छतरपुर का वर्तमान क्षेत्रफल 3171.865 हेक्टेयर है। जिसमें 20 गांवों का और क्षेत्रफल जुडऩे से यह 20628.196 हो जाएगा। जो वर्तमान के क्षेत्रफल से बढकऱ 6 गुना तक बढ़ जाएगा।

गांवों में बढेगीं सुविधाएं


नगर निगम प्रस्ताव में शामिल में आने से सबसे बड़ा फायदा की गई ग्राम पंचायतें नगर निगम भूमि मालिकों को होगा। उनकी जमीनों के रेट बढ़ेंगे। गांवों का विकास होगा। सडक़, बिजली, पानी, नालियां, पार्क आदि मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत का विकास बजट सीमित होता है। साल भर के पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 15-20 लाख रुपए मिलते हैं, वहीं नगर निगम का सालाना बजट करोड़ों रुपए का होता है। गांवों में सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों का अभाव है वहीं निगम में जमादार, स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य अधिकारी का महकमा होता है।

इन गावों को किया शामिल


छतरपुर एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि नगर पालिका छतरपुर को नगर निगम बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र की जनसंख्या को शामिल करने का नगर पालिका और राजस्व विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किया है। अभी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर भोपाल स्तर पर भेज दी गई है। जिसमें बगौता, पठापुर, नारायणपुरा, सौरा, मुवासी, सरानी, बरकहा, चंद्रपुरा, पलौठा, मौराहा, गुरैया, ढड़ारी, ललौनी, गौरगांव, कैड़ी, हमा, टडेरा, गठेवरा, देरी, गौलिया गांव शामिल किए गए हैं।

Published on:
18 Feb 2025 10:36 am
Also Read
View All
घोषणा हुई, प्रस्ताव भटका, मंजूरी अटकी: छतरपुर को नगर निगम बनाने का सपना नौकरशाही की फाइलों में कैद

बागेश्वरधाम में नेपाल की बेटी समेत 300 युवतियों के होंगे पीले हाथ, धीरेंद्र शास्त्री ने रखी शर्त…

मीटिंग में फोन से बात करने पर पेंशन अधिकारी पर 1 हजार का अर्थदंड, लोकसेवा गारंटी में लापरवाही पर एसएलआर पर 1500 रुपए पेनल्टी, सौंरा तहसीलदार पर भी कार्रवाई

बदहाली में हाइब्रिड सोलर प्लांट योजना, जिले के 74 स्कूलों में लगाए गए पैनल आधे से ज्यादा खराब, गुणवत्ता भी मानकों के अनुरूप

एमपी में सात दिन तक गैंगरेप, आरोपियों के डर से पीड़िता ने परिवार सहित छोड़ा गांव

अगली खबर