सोमवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसे में एक ट्रेनी डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सागर-कानपुर-महोबा रोड पर स्थित महतो पेट्रोल पंप के पास हुआ।
छतरपुर. सोमवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसे में एक ट्रेनी डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सागर-कानपुर-महोबा रोड पर स्थित महतो पेट्रोल पंप के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार प्रयागराज से लौट रही कार के ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण गाड़ी सडक़ किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया। घटना में जिला अस्पताल में पदस्थ ट्रेनी डॉक्टर सान्या (25) पुत्री संदीप टिकरया की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में 37 वर्षीय राहुल पुत्र कल्याण, 13 वर्षीय आलोक पुत्र , 35 वर्षीय नेहा पत्नी राहुल, 20 वर्षीय सास्वत पुत्र संदीप टिकरिया घायल हो गए। सभी लोग टिकरया मोहल्ला गल्ला मंडी के निवासी हैं। डॉक्टर तौफीक राजा ने सभी घायलों को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और हादसे की जांच जारी है।