छिंदवाड़ा

सफाई, जलापूर्ति के बाद भी वेकोलि ने हाउस टैक्स देना बंद किया

वेकोलि की बंद कोयला खदानों की कॉलोनियों के आवासों की मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई है।अधिकांश स्थानों पर स्थानीय नगरीय संस्था तथा ग्राम पंचायतें साफ सफाई, पेयजल सप्लाई तथा सडक़ नाली निर्माण कराती हैं। पहले वेकोलि प्रबंधन कॉलोनियों का हाउस टैक्स का भुगतान स्थानीय संस्थाओं को करता था , लेकिन बाद में वेकोलि प्रबंधन ने मकान संपत्ति कर का भुगतान करना भी बंद कर दिया।
less than 1 minute read
house_tax_1.jpg
Even after cleaning and water supply, the corporation stopped paying house tax.

छिंदवाड़ा/परासिया .वेकोलि की बंद कोयला खदानों की कॉलोनियों के आवासों की मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई है।
खदानों के बंद होते ही प्रबंधन ने कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना बंद कर दिया है। पेंच क्षेत्र में भमोडी, भाजीपानी, इकलेहरा, जाटाछापर, रावनवाडा, न्यूटन, चांदामेटा, बरकुही सहित दर्जनों स्थानों पर कॉलोनियों में निवासरत कामगार क्षेत्र की कोयला खदानों में काम करते है, लेकिन प्रबंधन गैर कामगारों के अनाधिकृत रूप से आवासों में रहने का मुद्दा उठाकर आवासों की मरम्मत कराने में टालमटोल करता है। कॉलोनियों में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, नाली, सडक़ मरम्मत जैसे बुनियादी कार्य भी बंद कर दिए हैं। वेकोलि प्रबंधन ने कॉलोनियों की देखरेख तथा कामगारों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए टाउनशिप बनाया है। इसमें नाममात्र के अधिकारी एवं कर्मचारी हैं। अधिकांश स्थानों पर स्थानीय नगरीय संस्था तथा ग्राम पंचायतें साफ सफाई, पेयजल सप्लाई तथा सडक़ नाली निर्माण कराती हैं। पहले वेकोलि प्रबंधन कॉलोनियों का हाउस टैक्स का भुगतान स्थानीय संस्थाओं को करता था जिससे नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराती थी, लेकिन बाद में वेकोलि प्रबंधन ने मकान संपत्ति कर का भुगतान करना भी बंद कर दिया।

Published on:
27 Feb 2024 06:14 pm