14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Festival: सावरवानी के शुद्ध देशी घी और चोपना के मावे से महकेगा तामिया सावन महोत्सव

तामिया अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और प्रसिद्ध पातालकोट घाटी के नजारों के लिए जाना जाता है। इसे मिमी पचमढ़ी भी कहते हैं। यह सतपुड़ा की पहाडयि़ों के बीच एक खूबसूरत और कम भीड़भाड़ वाला हिल स्टेशन है।
2 min read
Google source verification
tamiya festival

21 से 23 अगस्त तक आयोजित होगा तामिया सावन महोत्सव

छिंदवाड़ा. मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड व जिला प्रशासन अगस्त माह में तामिया सावन महोत्सव का आयोजन करने जा रहे हैं। इस महोत्सव का उद्देश्य छिंदवाड़ा में चल रहे ग्रामीण होम स्टे का प्रमोशन, पर्यटन विकास और स्थानीय पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना होगा।

तामिया को विशेष तौर पर सजाया जाएगा

तामिया सावन महोत्सव 21 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित होगा। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के माध्यम से होने वाले तामिया सावन महोत्सव में पर्यटकों के लिए सावन के झूले, आदिवासी आर्ट, हस्तशिल्प, हथकरघा की वस्तुओं की बिक्री, नेचर फोटोग्राफी प्रतियोगिता सहित अनेक प्रकार की गतिविधियां होंगी। यहां पर्यटकों के लिए पर्यटन ग्राम सावरवानी का शुद्ध देसी घी और पर्यटन ग्राम चोपना का स्वादिष्ट मावा भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सावन महोत्सव के लिए तामिया को विशेष तौर पर सजाया जाएगा और सभी ट्रेकिंग पाइंट पर सुरक्षा व स्वच्छता के लिए खास तैयारी होगी। सावन महोत्सव में देश के महानगरों से टूर ऑपरेटर भी सहभागिता करने आ रहे हैं, जो तामिया और आसपास के होम स्टे की खूबसूरती भी देखेंगे। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी बलराम राजपूत ने बताया कि महोत्सव में स्थानीय नृत्य, लोककला और लोक संगीत को शामिल किया जा रहा है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से सावन महोत्सव तामिया से सुप्रसिद्ध पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस के पास होगा। यहां पर्यटकों के खान-पान के लिए अनेक स्टाल लगाए जाएंगे। सावन में झूलों का महत्व होता है, यहां आने वाले पर्यटक झूलों का आनंद उठा सकेंगे। पर्यटकों को वल्चर पांइट, चीड़ पांइट, छोटा महादेव, ग्वालगढ़ पहाड़ी, तुलतुला पहाड़ की ट्रेकिंग गाइड द्वारा करवाई जाएगी। पर्यटकों को तामिया ब्लॉक के पर्यटन ग्रामों में संचालित होम स्टे तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी।

प्लास्टिक फ्री, जीरो वेस्ट रहेगा महोत्सव
कलेक्टर के निर्देशानुसार तामिया सावन महोत्सव को प्लास्टिक फ्री और जीरो वेस्ट बनाने के प्रयास होंगे। पूरे मेला क्षेत्र में डस्टबीन की व्यापक व्यवस्था होगी और वॉलेंटियर नजर रखेंगे। कचरा यहां-वहां फेंकने वालों पर जुर्माने का प्रावधान भी किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने प्लास्टिक का उपयोग न करने और स्वच्छता का ध्यान रखने की अपील सभी पर्यटकों से की है।

पातालकोट घाटी का मिलता है नजारा
जिस तरह नर्मदापुरम का पचमढ़ी हिल स्टेशन लोगों के बीच लोकप्रिय है, ठीक उसी प्रकार अब तामिया भी लोगों की ट्रैवल लिस्ट में शामिल हो रहा है। सबसे खास बात ये है कि मानसून में यहां एक फेस्टिवल भी आयोजित किया जा रहा है। जहां आप देसी खाने के साथ गांव के आदिवासियों के हाथों के बना आर्ट वर्क भी देख सकते हैं और खरीद सकते हैं। तीन दिनों तक तामिया में पहाड़ों के बीच सावन महोत्सव लग रहा है।

तीन दिनों तक पहाड़ों के बीच छुट्टी मनाने का मौका
सावन महोत्सव के लिए तामिया को विशेष तौर पर सजाया जाएगा और सभी ट्रेकिंग पाइंट पर सुरक्षा व स्वच्छता के लिए खास तैयारी होगी। सावन महोत्सव में देश के महानगरों से टूर ऑपरेटर भी शामिल हो रहे हैं, जो तामिया और आसपास के होम स्टे की खूबसूरती भी देखेंगे। तामिया सावन महोत्सव में स्थानीय नृत्य, लोककला और लोक संगीत को शामिल किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग