छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा, सीएम के कार्यक्रम से लौट रही बस की ट्रक से टक्कर, 10 लोगों की मौत

Major Accident in Chhindwara Bus Returning from CM's Event

2 min read
Major Accident in Chhindwara Bus Returning from CM's Event

Major Accident: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां सीएम के कार्यक्रम से लौट रही बस हादसे का शिकार हुई है। छिंदवाड़ा एसपी ने हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है, मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं व एक बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है, हादसे में 41 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सेमरिया हनुमान मंदिर मोहखेड़ के पास ये हादसा हुआ है। बस में सवार सभी लोग सीएम के कार्यक्रम से लौट रहे थी तभी बस की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस पलट गई और चीख पुकार मच गई। घटना का पता चलते ही पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा है जो घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मची हुई है।

ये भी पढ़ें

KBC में 50 लाख रुपये जीतने वाली महिला तहसीलदार गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 से ज्यादा एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लगा लंबा जाम

बस पलटने की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। 20 से ज्यादा एंबुलेंस मौके पर पहुंची हैं जो घायलों को अस्पताल ले जा रही हैं। इस हादसे के बाद सड़क पर 4-5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। जो बस हादसे का शिकार हुई है वो भंडारकुंड करेर की बताई जा रही है। जानकारी मिली है हादसे में एक यात्री का हाथ कटकर अलग हो गया और कई के सिर फूटे हैं।

शाम करीब 6 बजे हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे उमरानाला इलाके में हुआ। बस में 41 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा से उमरानाला की ओर जा रही थी। बस छिंदवाड़ा के पुलिस ग्राउंड में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से वापस लौट रही थी। इस हितग्राही सम्मेलन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे। मौके पर डॉक्टरों की टीम और पुलिस, राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें

एमपी की लेडी कलेक्टर को हाईकोर्ट ने फिर फटकारा, 15 दिन में हलफनामा देने का आदेश

Updated on:
26 Mar 2026 09:00 pm
Published on:
26 Mar 2026 08:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर