24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लगातार सर्वे के बाद भी बढ़ रहा डेंगू व मलेरिया का दायरा, लगातार लिए जा रहे नमूने

मरीज सामने आने से बढ़ी विभाग की परेशानी, घरों में बरती जा रही लापरवाही, घरों में अभी भी कूलरों में भरा मिल रहा पानी, अगस्त में मलेरिया के 19 व डेंगू के तीन मरीज
2 min read
Google source verification
chhindwara

chhindwara

छिंदवाड़ा। जिले में डेंगू और मलेरिया का दायरा लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सर्वे और नमूने लेने के बाद भी मरीजों की बढ़ती संख्या विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई है। नागरिकों द्वारा घरों में बरती जा रही लापरवाही इन बीमारियों के प्रसार का एक प्रमुख कारण है। हाल ही किए गए सर्वे के दौरान कई घरों में अभी भी कूलरों और अन्य बर्तनों में पानी भरा पाया गया, जो मच्छरों के पनपने का मुख्य स्रोत है। विभाग लगातार अपील करता है कि वह अपने घरों और आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा पानी जमा न होने दें। लेकिन लगातार लापरवाही बरती जा रही है। वहीं मलेरिया व डेंगू के केस की बात की जाए तो अगस्त में मलेरिया के 19 तथा डेंगू के तीन नए मामले सामन आए है।

सितंबर तक मरीज आएंगे सामने

मलेरिया और डेंगू दोनों ही बीमारियां बरसात के मौसम में खासकर मानसून के दौरान, जून से सितंबर तक अधिक फैलती हैं। मच्छरों की संख्या में वृद्धि और स्थिर पानी में उनके पनपने के कारण, यह समय इन बीमारियों के लिए अनुकूल होता है। मलेरिया और डेंगू, दोनों ही मच्छर जनित बीमारियां हैं, लेकिन इनके फैलने का समय और तरीका अलग-अलग होता है, मलेरिया के मच्छर (एनोफिलीज) आमतौर पर शाम और सुबह के समय काटता है। डेंगू के मच्छर (एडीज) दिन में, खासकर सुबह और शाम के समय काटता है।

पांच लाख 60 हजार घरों में सर्वे

मलेरिया विभाग डेंगू रोकथाम को लेकर लगातार अभियान चला रहा है विभाग के कर्मचारी पूरे जिले में अब तक पांच लाख 60 हजार घरों में सर्वे किया गया है तथा वहां पर डेंगू लार्वा नष्ट किए गए है। जिन स्थानों पर डेंगू व मलेरिया के प्रकरण सामने आते है वहां पर टीम लगातार सर्वे का कार्य करती है। विभाग ने तो शासकीय प्रतिष्ठानों पर भी पहुंचकर सर्वे किया तथा वहां पर भी लोगों की लापरवाही मिलने पर उन्हें जागरूक करने का कार्य किया है।

40 हजार लोगों की जांच की

जनवरी 2026 से वर्तमान समय तक मलेरिया विभाग ने बुखार आने व संदिग्ध मामला होने पर अब तक 40 हजार लोगों की मलेरिया की जांच की गई है। वर्तमान में रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण मलेरिया व डेंगू के ज्यादा मामले सामने आ रहे है। विभाग के अनुसार तेज बारिश में रुका पानी बह जाता है तथा रुके पानी में ही डेंगू व मलेरिया के लार्वा पनपते है। वर्तमान बारिश तेज नहीं हुई है जिसके कारण विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।

पिछले कुछ वर्षों में मलेरिया व डेंगू की स्थिति

वर्ष मलेरिया डेंगू

2024 219 159

2025 138 92

2026 80 10 (एक जनवरी 2026 से वर्तमान स्थिति में)

- इनका कहना है।

एक जनवरी 2026 से वर्तमान में स्थिति में मलेरिया के 80 तथा डेंगू के 10 प्रकरण सामने आए है। सभी जगह लगातार सेंपलिंग की जा रही है तथा शहरी क्षेत्र में डेंगू लार्वा सर्वे शुरू किया गया है तथा लार्वा मिलने पर उन्हें नष्ट किया जा रहा है। वर्तमान में तेज बारिश नहीं हो रही है जिसके कारण मरीज बढ़ रहे है।

डॉ देवेंद्र भालेकर, जिला मलेरिया अधिकारी, छिंदवाड़ा।

बड़ी खबरें

View All

छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग