22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pandhurna News: रिटायरमेंट के 3 साल बाद पूर्व पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, SDOP रहते महिला से ज्यादती का आरोप

Retired SDOP Arrested: जिस थाने में SDOP रहे उसी थाने में दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस, महिला का आरोप- शादी का झांसा देकर 2017-2023 तक बनाए संबंध।
2 min read
Google source verification
pandhurna retired sdop news

retired sdop kk verma arrested, पुलिस की गाड़ी व रिटायर्ड एसडीओपी केके वर्मा की पुरानी तस्वीर (Source-Patrika)

Pandhurna Retired SDOP Arrested: मध्यप्रदेश के पांढुर्णा जिले के सौंसर में पदस्थ रहे एक एसडीओपी पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिटायरमेंट के तीन साल बाद पूर्व एसडीओपी को भोपाल से गिरफ्तार किया है और पांढुर्णा लेकर आई है। महिला का आरोप है कि आरोपी पुलिस अधिकारी जब SDOP थे तब उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

2017 में हुई थी मुलाकात

छिंदवाड़ा की रहने वाली 31 वर्षीय पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी पहचान साल 2017 में केके वर्मा से हुई थी। तब केके वर्मा सौंसर में एसडीओपी थे और उसके परिवार के एक सदस्य के खिलाफ मारपीट का मामला उमरानाला चौकी में दर्ज हुआ था। इस मामले में एसडीओपी केके वर्मा जांच अधिकारी थे और इसलिए उसका संपर्क केके वर्मा से हुआ था। महिला का आरोप है कि केके वर्मा ने तब उससे मोबाइल नंबर ले लिया था और लगातार संपर्क में रहे। कुछ दिनों बाद केके वर्मा ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

आरोप- सरकारी आवास पर बनाए संबंध

पीड़िता का आरोप है कि दबाव बनाकर केके वर्मा ने उसे अपने सौंसर स्थित सरकारी आवास पर बुलाया और वहां पर संबंध बनाए। केके वर्मा ने उससे कहा कि वो उससे शादी करेगा और इसके बाद साल 2018 में केके वर्मा का सिवनी ट्रांसफर हो गया, लेकिन केके वर्मा तब भी उसके संपर्क में रहे और शारीरिक संबंध बनाते रहे। साल 2019 में भोपाल ट्रांसफर होने के बाद भी उससे संबंध बनाए। पीड़िता के मुताबिक केके वर्मा ने उसे भरोसा दिलाया था कि रिटायरमेंट के बाद वो उससे शादी करेंगे, लेकिन रिटायरमेंट के बाद साल 2023 में जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो केके वर्मा ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया।

भोपाल से गिरफ्तार

आरोपी केके वर्मा के द्वारा शादी से इंकार करने के बाद बीते दिनों 20 अगस्त को पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी केके वर्मा के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। रिटायरमेंट के बाद भोपाल में रह रहे केके वर्मा को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है।