चित्तौड़गढ़

सांवरा सेठ के भंडार से निकले 7 करोड़, गणना अब भी शेष

प्रख्यात कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले सात करोड़ 10 लाख 76 हजार 500 रुपए की राशि निकली है। यह भंडार पुरानी परंपरा के अनुसार दो महीने बाद खुला है। भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन मंगलवार कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया।
less than 1 minute read
awaliya seth mandir

सांवलियाजी@पत्रिका। प्रख्यात कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले सात करोड़ 10 लाख 76 हजार 500 रुपए की राशि निकली है। यह भंडार पुरानी परंपरा के अनुसार दो महीने बाद खुला है। भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन मंगलवार कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया।

श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष भैरुलाल गुर्जर, बोर्ड सदस्य संजय कुमार मंडोवरा, अशोक शर्मा, श्रीलाल कुलमी, भैरूलाल सोनी, प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कैलाश चंद्र दाधीच, संपदा व गोशाला प्रभारी कालूलाल तेली, सुरक्षा प्रभारी रामसिंह राठौड़ सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया।

भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से प्राप्त राशि में से मंगलवार को सात करोड़ 10 लाख 76 हजार 500 रुपए की राशि की ही गणना हो पाई। गणना से शेष बची राशि की गणना भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के बाद में की जाएगी। इधर, श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनीआर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना भी मासिक मेले के बाद में की जाएगी। भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से तथा भेंट कक्ष कार्यालय में प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन भी मासिक मेले के बाद में किया जाएगा।

Published on:
23 Nov 2022 12:02 pm
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ निकाय चुनाव में बड़ा उलटफेर: मंत्री का गृह क्षेत्र हारी BJP, जानें कहां निर्दलीय बने किंगमेकर

Rajasthan Farmer : राजस्थान के किसानों के लिए मुनाफे की खेती बना एवोकाडो, 12 जिलों में शुरू, ₹500 किलो तक है कीमत

खुद निरक्षर, कोई बेटा-बेटी नहीं, फिर भी शिक्षा के लिए दान किए 15 लाख; जानें चित्तौड़गढ़ की मांगीबाई अहीर की कहानी

Rajasthan : यूपी के विधायक को धमकी देने वाला 25 हजारी इनामी इनफ्लुएंसर चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार, सलमान का विवादों से है पुराना नाता

स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी