4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

Chittorgarh : फिल्म अभिनेत्री की ओर से वीरांगना महारानी पद्मिनी और हजारों नारियों के जौहर पर दिए विवादित बयान के बाद मेवाड़ सहित पूरे देश में सर्व समाज का आक्रोश व्याप्त है। सर्व समाज ने एसपी को ज्ञापन सौंपा वहीं इस विवादित बयान पर सांसद सीपी जोशी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
2 min read
Google source verification
actress controversial statement mewar anger mp cp joshi sharp reaction

Chittorgarh : एसपी को ज्ञापन सौंपता सर्व समाज। फोटो पत्रिका

Chittorgarh : फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर की ओर से वीरांगना महारानी पद्मिनी और हजारों नारियों के जौहर को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद मेवाड़ सहित पूरे देश में सर्व समाज का आक्रोश व्याप्त है। जौहर स्मृति संस्थान और राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर अभिनेत्री के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। वहीं इस विवादित बयान पर सांसद सीपी जोशी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

संस्थान के अध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि महारानी पद्मिनी व रानी फूल कंवर के साथ 16 हजार वीरांगनाओं का जौहर केवल एक समाज का नहीं, बल्कि छत्तीस कौम का आत्मोत्सर्ग था। उन्होंने कहा कि सस्ती पब्लिसिटी पाने के लिए अभिनेत्री ने यह अनर्गल बयान दिया है, जिन्हें सनातन संस्कृति और जौहर के महान इतिहास की समझ तक नहीं है। जब सर्वस्व दांव पर लगा था, तब मुगलों व आक्रांताओं से अपने स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा के लिए वीरांगनाओं ने हंसते-हंसते अग्नि स्नान किया था।

किसी सूरत में नहीं किया जाएगा बर्दाश्त - महिला उपाध्यक्ष निर्मला कंवर

महिला उपाध्यक्ष निर्मला कंवर ने कहा कि जौहर अंतिम विकल्प और युद्ध से भी बड़ा बलिदान था ताकि आक्रांता उनकी देह को भी न छू सकें। वीरांगनाओं के इस अपमान को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान भूपाल शिक्षा समिति के अध्यक्ष नरपत सिंह भाटी, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष सहदेव सिंह, भंवर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, आदित्य सिंह सहित सर्व समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सांसद सीपी जोशी की तीखी प्रतिक्रिया

रानी पद्मावती और चित्तौड़ के ऐतिहासिक जौहर को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सांसद सीपी जोशी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस दिमागी नक्सली सोच को लेकर देश को आगाह किया है, यह बयान उसी मानसिकता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। अपनी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास का अपमान सहन नहीं किया जाएगा।

आपत्तिजनक टिप्पणी करना शर्मनाक

सांसद सीपी जोशी ने कहा कि एसी कमरों में बैठकर चित्तौड़ की वीरभूमि के इतिहास पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना शर्मनाक है। आक्रमणकारियों के समक्ष महिलाओं के सम्मान और अस्मिता की रक्षा के लिए वीरांगनाओं की ओर से किया गया जौहर कायरता नहीं, बल्कि स्वाभिमान का सर्वोच्च बलिदान था।

बयानबाजी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई हो - सांसद सीपी जोशी

सांसद सीपी जोशी ने कहा कि तीन-तीन जौहर की अमर गाथाओं का साक्षी चित्तौड़ दुर्ग नारी शक्ति के त्याग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सुर्खियां बटोरने के लिए वीरांगनाओं के बलिदान का अपमान करने वाली प्रवृत्ति स्वीकार्य नहीं है। विवादित बयान देने वाले व्यक्ति को तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और भविष्य में ऐसी बयानबाजी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग