19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी

Chittorgarh Double Murder: चित्तौड़गढ़ के गंगरार में पारिवारिक विवाद के दौरान पिता ने दूसरी पत्नी को गोली मार दी। मां की मौत से गुस्साए बेटे ने लाठी से पिता पर हमला कर दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
3 min read
Google source verification
chittorgarh double murder

तीसरी महिला के साथ रहने के लिए दूसरी पत्नी को मारी गोली (Photo-Patrika)

चित्तौड़गढ़ के गंगरार इलाके में सोमवार रात पारिवारिक विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि कुछ ही देर में पति-पत्नी और बेटे के बीच हुआ झगड़ा दो मौतों में बदल गया। मामले में आरोप है कि भगवान लाल ने अपनी दूसरी पत्नी भोमली पर गोली चला दी। मां को आंखों के सामने मरते देख बेटे अनिल ने पिता पर लाठी से हमला कर दिया। इस हमले में भगवान लाल की भी मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई लिव-इन पार्टनर तारा भी घायल हुई है।

घर लौटने की बात पर बिगड़ी बात

भगवान लाल (55) भैरूसिंह जी का खेड़ा का रहने वाला था। उसकी दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी लाडू (51) से उसकी दो बेटियां हैं, जबकि दूसरी पत्नी भोमली (50) से दो बेटे और दो बेटियां हैं। पिछले कुछ समय से भगवान लाल दोनों पत्नियों से अलग सुवाणियां गांव में तारा (35) के साथ रह रहा था। दोनों नदी किनारे खेत पर बने घर में रहकर खेती और मवेशियों की देखभाल करते थे। सोमवार रात परिवार के लोग उसे घर वापस चलने के लिए समझाने पहुंचे थे।

बहस के बीच अचानक पत्नी पर चला दी गोली

सोमवार रात करीब 9 बजे परिवार के लोगों और भगवान लाल के बीच घर लौटने को लेकर बातचीत शुरू हुई। शुरुआत में मामला नॉर्मल था, लेकिन धीरे-धीरे बात बहस तक पहुंच गई। इसके बाद गाली-गलौज होने लगी और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान आरोप है कि भगवान लाल ने अपनी दूसरी पत्नी भोमली पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद भोमली गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मां की मौत के बाद अनिल का गुस्सा बेकाबू हो गया। उसने पास पड़ी लाठी उठाई और भगवान लाल पर लगातार वार करने शुरू कर दिए। हमले में भगवान लाल गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। इसी दौरान तारा उन दोनों को रोकने के लिए बीच में आई थी। इस वजह से उसे भी गंभीर चोटें आईं हैं।

हालत खराब होने पर उदयपुर किया रेफर

तारा को पहले चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया। फिलहाल तारा का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति पर डॉक्टर नजर रख रहे हैं।
दो लोगों की मौत और एक महिला के घायल होने की सूचना मिलते ही गंगरार थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और दोनों मृतकों के शव चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। गांव में तनाव की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

बेटे अनिल और पहली पत्नी लाडू को पुलिस ने डिटेन किया

घटना के बाद पुलिस ने भगवान लाल के बेटे अनिल और उसकी पहली पत्नी लाडू को डिटेन किया है। दोनों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिवार के सदस्यों के अलग-अलग रहने और पुराने विवादों के कारण पहले से तनाव था। गंगरार DSP के अनुसरा शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं को जांच में शामिल किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग