14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चित्तौड़गढ़ निकाय चुनाव में बड़ा उलटफेर: मंत्री का गृह क्षेत्र हारी BJP, जानें कहां निर्दलीय बने किंगमेकर

चित्तौड़गढ़ जिले की सात निकायों के परिणाम सोमवार को घोषित हुए। पांच साल बाद हुए इस सियासी चुनाव में मतदाताओं ने मिला-जुला जनादेश दिया है। जिले की दोनों प्रमुख नगर परिषदों चित्तौड़गढ़ और निंबाहेड़ा पर बीजेपी ने कब्जा जमाया। वहीं, पांच में से चार नगर पालिकाओं में कांग्रेस ने जीत दर्ज की।
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh nikay chunav result

Chittorgarh Nikay Chunav Result (Patrika File Photo)

Chittorgarh Civic Body Election Result: चित्तौड़गढ़ जिले की सात निकायों के सोमवार को घोषित परिणाम बेहद कशमकश भरे रहे। पांच साल बाद हुए इस सियासी समर में मतदाताओं ने मिला-जुला जनादेश दिया है। जिले की दोनों प्रमुख नगर परिषदों चित्तौड़गढ़ और निंबाहेड़ा पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा जमाया। वहीं, पांच में से चार नगर पालिकाओं में कांग्रेस ने परचम लहराया।

राज्य सरकार में मंत्री गौतम कुमार दक अपने गृह क्षेत्र बड़ीसादड़ी नगर पालिका में बीजेपी का बोर्ड नहीं बना सके। यहां मात्र 1 सीट के अंतर से कांग्रेस ने बाजी मारी। वहीं, नवनिर्मित आकोला नगर पालिका में भी पहली बार कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हुआ है।

रावतभाटा में निर्दलीय 'किंगमेकर'

रावतभाटा की 40 सीटों में से बीजेपी को 17 और कांग्रेस को 16 सीटें मिली हैं। यहां 7 निर्दलीय प्रत्याशी बोर्ड गठन में अहम भूमिका निभाएंगे। बड़ीसादड़ी की 25 सीटों में से 13 पर कांग्रेस और 12 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की।

चित्तौड़गढ़ के निकाय चुनाव परिणाम

निकायभाजपाकांग्रेसनिर्दलीय
चित्तौड़ नगर परिषद33234
निम्बाहेड़ा नगर परिषद27171
रावतभाटा नगर पालिका17167
बेगूं नगर पालिका2483
बड़ीसादड़ी नगर पालिका12130
कपासन नगर पालिका10132
आकोला नगर पालिका7121

ईवीएम की री-चेकिंग, शांतिपूर्ण संपन्न हुई मतगणना

चित्तौड़गढ़ के वार्ड 18 और 19 में कांग्रेस की आपत्ति पर ईवीएम की दोबारा जांच की गई, जिसमें कोई अंतर नहीं मिला। रिटर्निंग ऑफिसर राजलक्ष्मी गहलोत ने बताया कि वार्ड 18 में 316 मत हासिल कर निर्दलीय की जीत हुई, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 307 मत प्राप्त हुए हैं।

वहीं, वार्ड 19 में बीजेपी-कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच जीत-हार का अंतर केवल 7 मतों का रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू व एसपी धर्मेंद्र सिंह के अनुसार 2,59,589 पंजीकृत मतदाताओं वाले इस चुनाव की मतगणना पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग