14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhilwara Nagar Nigam Result: भीलवाड़ा में BJP की बड़ी जीत, निर्दलीय 15 और कांग्रेस 10 पर सिमटी; देखें लिस्ट

भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव का परिणाम जारी हो गया है। चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। निगम के 70 वार्डों में बीजेपी 45, कांग्रेस 10 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की है।
2 min read
Google source verification
Bhilwara Nagar Nigam Result

Bhilwara Nagar Nigam Result (Patrika Photo)

Bhilwara Municipal Election Results: भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव का परिणाम जारी हो गया है। चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। निगम के कुल 70 वार्डों में भाजपा ने 45 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं, कांग्रेस को 10 वार्डों में जीत मिली है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की। नतीजों के बाद भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है।

इस चुनाव परिणाम ने भीलवाड़ा नगर निगम में भाजपा की मजबूत स्थिति को साफ कर दिया है। वहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन को झटका माना जा रहा है। निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी 15 सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

भीलवाड़ा नगर निगम और बीगोद नगर पालिका के लिए पहले चरण में 9 सितंबर को वोट पड़े थे। इस बार निगम क्षेत्र में 63.8% मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले चुनाव (67.13%) की तुलना में 3.33% कम रहा। इसके अलावा, जिले की 9 नगर पालिकाओं के लिए 11 सितंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई थी।

बीजेपी प्रत्याशी की बड़ी जीत

वार्ड 9 से भाजपा प्रत्याशी जसवंत कंवर ने 2,165 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जो अब तक की सबसे बड़ी जीत है। वहीं, वार्ड 7 में निर्दलीय प्रत्याशी इंदु टांक ने महज 6 मतों के अंतर से रोचक जीत हासिल की। उधर, शाहपुरा और गंगापुर में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है। वहीं जहाजपुर और बीगोद में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है।

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट

वार्ड नंबरजीतने वाला उम्मीदवारपार्टी
1योगेश सेनकांग्रेस
2संपतलालबीजेपी
3
4राहुल जाटकांग्रेस
5
6
7इंदु टॉकनिर्दलीय
8मिथिलेश देवीभाजपा
9जसवंत कंवरभाजपा
10संतोष कंवरनिर्दलीय
11दिनेश कुमार सुथारभाजपा
12श्यामा देवी जाटनिर्दलीय
13हिमांशु विजयभाजपा
14निसार मोहम्मदनिर्दलीय
15जगदीश सिंहभाजपा
16राधेश्याम सोमानीभाजपा
17राजेंद्र पोरवालभाजपा
18नरेंद्र तिवारीभाजपा
19मुकेश सुवालकाभाजपा
20
21नारायण जाटभाजपा
22सीमा कवर बीजेपी
23सत्यवीर सिंहकांग्रेस
24माया देवी घावरीभाजपा
25देवेंद्र मेघवंशीभाजपा
26शंकर लाल जाटभाजपा
27शिव प्रकाश घावरीकांग्रेस
28विलेश्वरभाजपा
29खुशबू गोसाईभाजपा
30ममता बाहेतीभाजपा
31
32
33
34
35उदयलाल मालीनिर्दलीय
36राजेन्द्र कुमार जैनभाजपा
37शालिनी वैष्णोभाजपा
38
39बाबूलाल डूंगरवालनिर्दलीय
40शबनमकांग्रेस
41ममतानिर्दलीय
42रौनक हिंगड़भाजपा
43बनवारी लाल जोशीभाजपा
44किशोर कुमार लखवानीभाजपा
45जितेश कुमार चपलोतनिर्दलीय
46जायदा बानोनिर्दलीय
47मोहम्मद उस्मान पठानकांग्रेस
48प्रेम देवी खोईवाल भाजपा
49
50मोहम्मद इमरान रंगरेजनिर्दलीय
51मंजू देवी नाईनिर्दलीय
52रमेश चंद कोईवालभाजपा
53रमेश चंद्र कोहलीबीजेपी
54नारायण गुर्जरभाजपा
55
56गोपाल लाल कीरनिर्दलीय
57
58
59चंदा त्रिपाठीभाजपा
60सुमन ओझाभाजपा
61पूर्णिमा जैनभाजपा
62गौतम शर्मा विजयभाजपा
63
64
65
66
67
68
69
70

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग