14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bundi Nikay Chunav Result Live: बूंदी में कौन जीता-कौन हारा? एक क्लिक में देखें पूरा रिजल्ट

बूंदी जिले के 8 नगरीय निकायों में आज मतगणना हो रही है। 263 बूथों की गिनती के लिए 45 टेबलें लगाई गई हैं। बूंदी नगर परिषद के 60 वार्डों के 94 बूथों की 12 टेबलों पर मतगणना जारी है।
2 min read
Google source verification

बूंदी

image

Arvind Rao

Sep 14, 2026

bundi municipal council elections result

bundi municipal council elections result (Patrika Photo)

Bundi Nikay Chunav Result: बूंदी जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर उत्सुकता चरम पर है। जिले के कुल 8 नगरीय निकायों में आज प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला हो रहा है। इनमें बूंदी नगर परिषद के अलावा 7 नगर पालिकाएं शामिल हैं। सभी निकाय मुख्यालयों पर जिला प्रशासन की ओर से मतगणना कराई जा रही है।

मतगणना को सुचारू और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए जिलेभर में कुल 263 मतदान बूथों के मतों की गिनती की जा रही है। इसके लिए 45 टेबलें लगाई गई हैं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतगणना कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

बूंदी नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। जिले के निकायों में सबसे ज्यादा 94 मतदान बूथ बूंदी नगर परिषद क्षेत्र में हैं। यहां मतगणना के लिए दो कमरों में कुल 12 टेबलें लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर मतों की गिनती के साथ चुनाव परिणामों का रुझान भी सामने आने लगेगा। प्रत्याशियों और समर्थकों की नजर अब वार्डवार आने वाले नतीजों पर टिकी है।

भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में भाजपा के साथ निर्दलीयों का भी दबदबा

भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव के नतीजों में भाजपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी जीत दर्ज कर रहे हैं। वार्ड नंबर 9 से भाजपा प्रत्याशी जसवंत कंवर ने 2,165 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जो अब तक की सबसे बड़ी जीत बताई जा रही है।

वहीं, वार्ड नंबर 7 में मुकाबला बेहद रोचक रहा। यहां निर्दलीय प्रत्याशी इंदु टांक ने महज 6 मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल की। बेहद करीबी मुकाबले में जीत-हार का फैसला कुछ ही मतों के अंतर से हुआ। भीलवाड़ा के वार्डों के नतीजे सामने आने के साथ ही नगर निगम में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों की स्थिति भी लगातार स्पष्ट होती जा रही है।

नगर पालिका देई विजेता वार्ड पार्षद उम्मीदवार

वार्ड नम्बर 1 लोकेश गुर्जर (भाजपा)
वार्ड नम्बर 2 सत्यनारायण बैरवा (निर्दलीय)
वार्ड नम्बर 3 शंकुतला वर्मा (कांग्रेस)
वार्ड नम्बर 4 नरेश मीणा (भाजपा)
वार्ड नम्बर 5 शिमला मीणा (कांग्रेस)
वार्ड नम्बर 6 हेमन्त बैरवा (निर्दलीय )
वार्ड नम्बर 7 सम्पत नागर (भाजपा)
वार्ड नम्बर 8 चैना सैनी (कांग्रेस)
वार्ड नम्बर 9 राजूलाल रेगर (कांग्रेस)
वार्ड नम्बर 10 बृजेश सोनी (भाजपा)
वार्ड नम्बर 11 मंजू शर्मा (कांग्रेस)
वार्ड नम्बर 12 आकाश मितल (भाजपा)
वार्ड नम्बर 13 पीयूष रैना (कांग्रेस)
वार्ड नम्बर 14 ओमप्रकाश जैन (कांग्रेस)
वार्ड नम्बर 15 भोलाशंकर सैनी (भाजपा)
वार्ड नम्बर 16 संगीता जैन (भाजपा)
वार्ड नम्बर 17 लोकेश शर्मा (भाजपा)
वार्ड नम्बर 18 गायत्री जैन (भाजपा)
वार्ड नम्बर 19 विनोद शर्मा (भाजपा)
वार्ड नम्बर 20 महावीर सोयल (भाजपा)

बूंदी नगर परिषद में जीते हुए प्रत्याशियों की लिस्ट

वार्ड नंबरजीतने वाला उम्मीदवारपार्टी
1प्रभा देवीनिर्दलीय
2पप्पूलाल बैरवाभाजपा
3आत्माराम चोपदारनिर्दलीय
4सोनिया सिंह हाड़ाभाजपा
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31
32
33
34
35
36
37
38
39
40
41
42
43
44
45
46
47
48
49
50
51
52
53
54
55
56
57
58
59
60