10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bundi News: जनता का फैसला ईवीएम में बंद, 14 को खुलेगा

नगर निकाय चुनाव में बूंदी नगर परिषद सहित देई, इंद्रगढ़ और केशवरायपाटन नगर पालिका के प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। चारों निकायों को मिलाकर औसत मतदान 76.38 फीसदी रहा। सबसे ज्यादा मतदान नगर पालिका इंद्रगढ़ में 87.44 प्रतिशत हुआ। इसके अलावा बूंदी नगर परिषद में 73.77 प्रतिशत, देई में 81.12 और केशवरायपाटन नगर पालिका में 83.33 प्रतिशत मतदान हुआ।
2 min read
Google source verification
Municipal body elections

बूंदी. राजकीय महाविद्यालय में ईवीएम मशीन जमा करवाते हुए।

बूंदी. नगर निकाय चुनाव में बूंदी नगर परिषद सहित देई, इंद्रगढ़ और केशवरायपाटन नगर पालिका के प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। चारों निकायों को मिलाकर औसत मतदान 76.38 फीसदी रहा। सबसे ज्यादा मतदान नगर पालिका इंद्रगढ़ में 87.44 प्रतिशत हुआ। इसके अलावा बूंदी नगर परिषद में 73.77 प्रतिशत, देई में 81.12 और केशवरायपाटन नगर पालिका में 83.33 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण के मतदान समाप्ति के बाद अब इन निकायों के विश्लेषक हार-जीत के गणित में जुट गए हैं।

सुबह 10 बजे मतदान बेहद धीमा रहा, लेकिन सूरज परवान पर चढऩे के साथ ही दोपहर 1 बजे के बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी। बूंदी नगर परिषद सहित तीनों पालिकाओं के 125 वार्डों में कुल 1 लाख 27 हजार 13 मतदाताओं में से 76.38 प्रतिशत ने वोट डाले। इधर, मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम जमा होनी शुरू हुई। राजकीय महाविद्यालय में ईवीएम को जमा करने के लिए पोङ्क्षलग बूथ एजेंटों अपनी भारी का इंतजार करते हुए दिखे।

मतदान दल कार्मिकों को अगले दिन उपस्थिति से छूट

नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत मतदान के उपरांत देर रात तक सामग्री जमा कराने वाले कार्मिकों को अगले दिन अपने मूल विभाग में उपस्थिति दर्ज कराने से छूट दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल ङ्क्षसह यादव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेशानुसार, मतदान दिवस के बाद सामग्री संग्रहण के लिए मतदान दलों में नियुक्त कार्मिकों की वापसी देर रात तक होती है। इसे देखते हुए, कार्मिकों की सुविधा और कार्य की प्रकृति को ध्यान में रखकर यह निर्णय किया गया है। इन कार्मिकों को अगले दिन चुनाव ड्यूटी पर ही माना जाएगा और उन्हें अपने संबंधित मूल कार्यालय या विभाग में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। यह छूट नगरीय निकाय आम चुनाव के लिए गठित मतदान दलों के सभी कार्मिकों पर लागू होगी।

ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह

नगर परिषद के वार्ड 4 में शामिल पंचायत मुख्यालय रहे हट्टीपुरा व इसके गांव कांजरी सिलोर तथा रघुवीरपुरा के मतदाताओं ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हट्टीपुरा स्थित दो मतदान बूथों पर उत्साह से मतदान किया। महिलाएं समूह में पंरपरागत ग्रामीण वेशभूषा में मतदान केंद्र पर पंहुची तथा मतदान किया। यह वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है। इस वार्ड के भाग 1 में मतदान समाप्त होने तक 82.29 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम पंचायत मुख्यालय सहित तीन गांवों के शहरी क्षेत्र में शामिल होने से ग्रामीणों को उम्मीद जगी है कि अब यहां भी शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध होगी।

मतदाताओं का तिलक लगाकर किया स्वागत

राजकीय महात्मा गांधी नवीन स्कूल देई में मतदाताओ के लिए नगरपालिका देई द्वारा स्वच्छ हरित पॉङ्क्षलग बूथ बनाया। अधिशासी अधिकारी देवेन्द्र कुमार जिन्दल ने फीता काटकर पॉङ्क्षलग बूथ का उद्घाटन किया, जिसके बाद मतदाताओ का तिलक लगाकर स्वागत किया। एमआईएस राहुल जैन ने बताया कि मतदाताओं को सॉलिड वेस्ट मेनेजमेन्ट के बारे में अवगत करवाया गया। तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं पर्यावरण बचाने की अपील की गई। मतदान के बाद मतदाताओ ने स्वच्छ हरित पॉङ्क्षलग बूथ पर फोटो क्लिक करवाए। बूथ पर सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली।