28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bundi News: रक्षा बंधन का त्योहार मनाने आई 10 साल की बच्ची नहर में डूबी, परिवार में मातम

रक्षा बंधन मनाने मध्य प्रदेश से बूंदी आई 10 साल की बच्ची की नहर में डूबने से मौत हो गई। वहीं उसके 5 वर्षीय चचेरे भाई को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।
2 min read
Google source verification

बूंदी

image

Kamal Mishra

Aug 28, 2026

Bundi news

Bundi: मृतक बच्ची गुंजन (फाइल फोटो-पत्रिका)

बूंदी। रक्षा बंधन का त्योहार मनाने से एक दिन पहले एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। तालेड़ा थाना क्षेत्र में कैथूदा और जाल की झोपड़ियां के बीच शुक्रवार को नहर में नहाने के दौरान 10 वर्षीय बालिका की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि बालिका को करीब 15 मिनट की तलाश के बाद पानी से बाहर निकाला जा सका।

जानकारी के अनुसार जाल की झोपड़ियां बंजारा बस्ती निवासी 10 वर्षीय कुंज उर्फ गुंजन पुत्री रामलाल अपने चचेरे भाई 5 वर्षीय दिलीप पुत्र श्रीराम के साथ काला बोर्ड के पास नहर में नहाने गई थी। दोनों बच्चे रस्सी के सहारे नहर के पानी में उतरे थे। इसी दौरान अचानक रस्सी टूट गई और दोनों बच्चे तेज बहाव में बहने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।

5 साल के बच्चे को निकाला सुरक्षित

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 5 वर्षीय दिलीप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन गुंजन तेज बहाव के कारण गहरे पानी में चली गई। घटना की सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम कैथूदा से मौके पर पहुंची। टीम में युधिष्ठिर मीणा, विशाल गुर्जर, बलराम सैनी, लव शर्मा, सोनू सुमन, विमल कुशवाह, महावीर कुशवाह और मनोज कुशवाह शामिल रहे। रेस्क्यू टीम ने करीब 15 मिनट तक नहर में तलाश की, जिसके बाद बालिका को पानी से बाहर निकाला गया।

परिवार में पसरा मातम

परिजन गुंजन को तत्काल तालेड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि बालिका मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली थी और रक्षा बंधन का त्योहार मनाने के लिए हादसे से एक दिन पहले अपने दादाजी के साथ यहां आई थी। त्योहार की तैयारियों के बीच हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

यह वीडियो भी देखें :

परिजनों को सौंपा गया शव

सूचना मिलने पर तालेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसआई पवन शर्मा मय जाप्ते के घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बालिका के शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।