25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bundi : 15 दिवसीय कजली तीज मेला 31 से, दो दिन निकलेगी सवारी

बूंदी. छोटीकाशी बूंदी की ऐतिहासिक कजली तीज मेला 31 अगस्त से शुरू होगा। 15 दिनों तक चलने वाले मेले में हर दिन विविध आयोजन होंगे। कुंभा स्टेडिय़म में लगने वाले मेले को लेकर दुकानदारों के साथ झूले-चकरी वाले भी पहुंच गए है। दुकानों का आवंटन शुरू हो गया है। मेला 14 सितंबर तक चलेगा। नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश राय ने बताया कि मेले का मुख्य आकर्षण तीज माता की शाही सवारी होगी।
2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Aug 25, 2026

Bundi : 15 दिवसीय कजली तीज मेला 31 से, दो दिन निकलेगी सवारी

बूंदी. कुम्भा स्टेडियम तीज मेले के लिए लगने लगे झूले। पत्रिका

बूंदी. छोटीकाशी बूंदी की ऐतिहासिक कजली तीज मेला 31 अगस्त से शुरू होगा। 15 दिनों तक चलने वाले मेले में हर दिन विविध आयोजन होंगे। कुंभा स्टेडिय़म में लगने वाले मेले को लेकर दुकानदारों के साथ झूले-चकरी वाले भी पहुंच गए है। दुकानों का आवंटन शुरू हो गया है। मेला 14 सितंबर तक चलेगा। नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश राय ने बताया कि मेले का मुख्य आकर्षण तीज माता की शाही सवारी होगी। 31 अगस्त को शाम 5 बजे रामप्रकाश टॉकीज से तीज माता की सवारी शुरू होगी, जो बालचंद पाड़ा, सूरज जी का बड़, नाहर का चौहट्टा, तिलक चौक, सदर बाजार, चौमुखा बाजार, चौगान बाजार, सब्जी मंडी रोड, सूर्यमल्ल मिश्रण चौराहा और पुरानी नगर परिषद के आगे से होते हुए कुंभा स्टेडिय़म पहुंचेगी।

अगले दिन एक सितंबर को भी शाम 5 बजे से रामप्रकाश टॉकीज से तीज माता की सवारी निकलेगी, जो बालचंद पाड़ा, सूरज जी का बड़, नाहर का चौहट्टा, तिलक चौक, चौमुखा बाजार, चौगान दरवाजा, इंद्रा मार्केट, एक खंभे की छतरी, खोजा गेट रोड होते हुए कुंभा स्टेडियम मेला स्थल पहुंचेगी। सवारी के दौरान अलगोजा कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली ग्रामीण पार्टियों में से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। आयुक्त के अनुसार बरसात आने की स्थिति में तीज माता की सवारी पुराने नगर परिषद कार्यालय से निकाली जाएगी। आयुक्त ने बताया कि नगर परिषद ने मेला स्थल पर स्वच्छता को लेकर निर्देश जारी किए हैं। मेला मैदान में पॉलिथीन के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही, मेला स्थल पर दुकान लगाने वाले प्रत्येक व्यापारी को अपनी दुकान के बाहर कचरा पात्र रखना अनिवार्य किया गया है।

प्रतिदिन होंगे कार्यक्रम

आमजन के मनोरंजन के लिए प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से सांस्कृतिक, धार्मिक, कवि सम्मेलन एवं विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें 2 सितंबर को भजन संध्या, 3 को पर्यटन विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, 4 को जन्माष्टमी महोत्सव, 5 को राजस्थानी कवि सम्मेलन, 6 को स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, 7 को रंगारंग कार्यक्रम, 8 को राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम, 9 को देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10 को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 11 को बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम, 12 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 13 को स्टार नाइट कार्यक्रम तथा 14 सितंबर को पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।