13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदी न्यूज: ब्रह्मपुरी इलाके में दंपती की संदिग्ध मौत, 9 महीने की बच्ची के सिर से उठा मां-बाप का साया

राजस्थान के बूंदी में रविवार को सिलाई कारीगर अब्दुल हनीफ (40) और पत्नी रोशन (32) के शव कमरे में मिले। परिजनों के मुताबिक, रोशन मानसिक रूप से परेशान थी और रात तीन बजे बच्ची को सास के पास छोड़कर ऊपर गई थी। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification

बूंदी

image

Arvind Rao

Sep 13, 2026

bundi couple found dead in brahmpuri area

घटना स्थल पर मौजूद लोग (पत्रिका फोटो)

Bundi Couple Suspicious Death: बूंदी शहर के ब्रह्मपुरी इलाके में रविवार सुबह एक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। महिला का शव कमरे में मिला, जबकि उसके पति के दोनों हाथों की नसें कटी हुई थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से मौत की वजह के कोई सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस मौत के कारणों की जांच सभी पहलुओं से कर रही है।

सिलाई का काम करता था हनीफ

मृतकों की पहचान अब्दुल हनीफ पुत्र अब्दुल अजीज (40) और उसकी पत्नी रोशन (32) के रूप में हुई है। हनीफ घर पर सिलाई का काम करता था। परिजनों के अनुसार, यह हनीफ का दूसरा निकाह था। दंपती की 9 महीने की एक बेटी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब तीन बजे रोशन अपनी बच्ची को नीचे सास के पास छोड़कर दूसरी मंजिल स्थित अपने कमरे में चली गई थी। इसके बाद सुबह कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर परिजन ऊपर पहुंचे। कमरे में दोनों को मृत अवस्था में देखकर परिवार में हड़कंप मच गया।

हनीफ के सिर के पीछे मिले चोट के निशान

बताया गया कि रोशन का शव कमरे में, जबकि हनीफ के दोनों हाथों की नसें कटी हुई थीं। हनीफ के सिर के पीछे चोट भी लगी हुई थी और उसके शरीर से काफी रक्तस्राव हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस उप अधीक्षक अनिल जोशी और शहर कोतवाल रमेश आर्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। एफएसएल और एमओबी टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य एकत्र किए।

मानसिक रूप से परेशान रहती थी रोशन

परिजनों के अनुसार, रोशन बीमार थी और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। शनिवार शाम ही हनीफ उसे डॉक्टर को दिखाकर घर लेकर आया था। इसके कुछ घंटे बाद ही दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया। पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी ने बताया कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। मौत की वास्तविक वजह का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।