12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bundi news: हिण्डोली नगरपालिका में मतदाताओं की लगी कतार, दोपहर में बूथों पर पसरा सन्नाटा

नगरपालिका में पहली बार हो रहे चुनाव में शुक्रवार को मतदाताओं ने लोकतंत्र के महोत्सव में शांतिपूर्ण मतदान किया। यहां पर सुबह सात बजे से ही मतदाता कारों, ऑटो व अन्य साधनों में बैठकर तो कोई पैदल चलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे। जहां पर सबसे अधिक मतदाताओं की भीड़ शिवराज नगर विद्यालय के बूथ नंबर 2 वार्ड 7 एवं बाबा जी का बरडा में रही।
2 min read
Google source verification
Municipal Elections

हिण्डोली मतदान केन्द्र पर लगी कतारें

हिण्डोली. नगरपालिका में पहली बार हो रहे चुनाव में शुक्रवार को मतदाताओं ने लोकतंत्र के महोत्सव में शांतिपूर्ण मतदान किया। यहां पर सुबह सात बजे से ही मतदाता कारों, ऑटो व अन्य साधनों में बैठकर तो कोई पैदल चलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे। जहां पर सबसे अधिक मतदाताओं की भीड़ शिवराज नगर विद्यालय के बूथ नंबर 2 वार्ड 7 एवं बाबा जी का बरडा में रही। यहां पर सुबह 11 बजे तक मतदाताओं की कतार लगी रही। इन वार्डो में सर्वाधिक मतदाता होने के कारण यहां पर उनमें जोश देखा गया। वहीं कस्बे के त्रिवेणी चौक ,बालिका विद्यालय, बालिका सीनियर सेकंडरी विद्यालय, बाबा जी का बरड़ा, सीनियर सेकेंडरी स्कूल व संस्कृत विद्यालय में भी मतदाता उत्साह पूर्वक हाथों में आईडी कार्ड लेकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे। जहां पर मतदान किया। यहां पर शाम 6 बजे तक 79.58 फीसदी मतदान हुआ।

शाम को पकड़ी रफ्तार

मतदाता सुबह सुबह घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे। जहां पर मतदान किया। 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान केंद्रों पर सन्नाटा छाया रहा ।यहां पर कम ही मतदाता मतदान का उपयोग करते नजर आए। उसके बाद 4 बजे फिर शेष रहे मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचे। एवं शाम 6 बजे तक उन्होंने मतदान किया।

घायल भी पहुंचा

कई दिव्यांग मतदाता व दुर्घटनाओं में घायल मतदाता भी मतदान करने पहुंचे। भीमराज भील दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी परिजन व कार्यकर्ता उसे चारपाई पर बिठाकर मतदान करवाने त्रिवेणी चौक मतदान केंद्र पर लाए। जहां पर उसने मत दिया। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक सडक़ दुर्घटना में घायल महिला व पुरुष व बुजुर्गों को भी व्हील चेयर की मदद से मतदान केंद्रों पर लाया गया।

केंद्रों के बाहर रखवाए मोबाइल

प्रशासन द्वारा मतदान केंद्र के अंदर निर्धारित परिधि में मोबाइल ले जाना निषेध रखा। केन्द्र से निर्धारित दूरी पर पुलिस कर्मियों ने मतदाताओं से मोबाइल रखवाए। यहां पर 6 विद्यालयों भवन में बने 19 मतदान केन्द्र पर रिटर्निंग अधिकारी शिवराज मीणा व सहायक रिटर्न अधिकारी रतनलाल मीणा ने दिन भर निरीक्षण किया। एवं चुनाव व्यवस्था का जायजा लिया।वहीं थाना प्रभारी अरङ्क्षवद भारद्वाज ने भी लगातार मतदान केंद्रों पर निगरानी बनाई रखी।


सर्वाधिक मतदान वार्ड 13 में

हिण्डोली नगर पालिका में शुक्रवार को हुए चुनाव में कुल 79.58 फीसदी मतदान हुआ है।यहां पर सबसे कम मतदान वार्ड नंबर 8 अनुसूचित जाति वर्ग में 64.10 फीसदी मतदान हुआ। वही सर्वाधिक मतदान वार्ड नंबर 13 में 89.79 फीसदी रहा।