13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bundi News: पत्नी ने डॉक्टर पति को होटल में दूसरी लड़की के साथ पकड़ा, घसीटते हुए बाहर लाई और जमकर पीटा

बूंदी में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रामगंज बालाजी बायपास पर एक होटल के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। एक महिला ने अपने पति को होटल में दूसरी लड़की के साथ पकड़ लिया। लड़की को महिला होटल से घसीटते हुई बाहर लाई और मारपीट की। अचानक हुए घटनाक्रम के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
2 min read
Google source verification

बूंदी

image

Arvind Rao

Sep 13, 2026

wife catches doctor husband with girl in hotel

पत्नी ने डॉक्टर पति को होटल में दूसरी लड़की के साथ पकड़ा (फोटो-एआई)

रामगंज बालाजी (बूंदी): बूंदी जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे स्थित रामगंज बालाजी बायपास पर शनिवार दोपहर एक होटल के बाहर उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया, जब एक महिला ने अपने पति को होटल में एक दूसरी लड़की के साथ पकड़ लिया। महिला लड़की को होटल से घसीटते हुए बाहर लेकर आई और उसके साथ मारपीट की। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग होटल के बाहर जमा हो गए।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। घटनाक्रम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस सभी संबंधित लोगों को थाने लेकर आ गई।

महिला कई दिनों से पति की कर रही थी रेकी

बताया जा रहा है कि होटल में लड़की के साथ पकड़ा गया व्यक्ति पेशे से डॉक्टर है। घटना के दौरान महिला का डॉक्टर पति इधर-उधर भागता नजर आया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला पिछले कई दिनों से अपने पति की रेकी कर रही थी। शनिवार को उसने परिवारजनों के साथ होटल पहुंचकर अपने पति को लड़की के साथ पकड़ लिया। इसके बाद होटल में हंगामा हो गया और महिला लड़की को बाहर लेकर आई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद मामले को लेकर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। महिला थाना बूंदी के थानाधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि अभद्रता करने का परिवाद सौंपा गया है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने मौके पर हुए घटनाक्रम की जानकारी होने से इनकार किया। घटना के बाद होटल के बाहर हुए हंगामे और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा में है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।