14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Udaipur Nagar Nigam Result Live: उदयपुर में मतगणना जारी, देखें कौन जीता-कौन हारा

उदयपुर नगर निगम चुनाव मतगणना RCA में जारी है। भाजपा के महापौर दावेदार प्रमोद सामर वार्ड 51 से जीते, उन्होंने कांग्रेस के गजेंद्र सिंह को हराया। वार्ड 17 से कांग्रेस की पूनम कंवर जीतीं। भाजपा से जतिन श्रीमाली, दीपक नागदा व कांग्रेस से संजय, हर्षवर्धन, किशन भी जीते।
less than 1 minute read
Google source verification
Udaipur nagar nigam result

Udaipur nagar nigam result (Patrika Photo)

Udaipur Nagar Nigam Result: उदयपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना सूरजपोल स्थित राजस्थान कृषि महाविद्यालय (RCA) में सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। 80 वार्डों के 220 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज हो रहा है। शुरुआती दौर में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की गई। निगम के सभी 80 वार्डों की मतों की गिनती के लिए 5 अलग-अलग गणना कक्ष बनाए गए हैं, जहां अधिकतम 8 टेबल पर तेजी से गिनती चल रही है।

चुनाव के शुरुआती रुझानों और परिणामों में बड़े उलटफेर और कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। महापौर पद के लिए भाजपा के सबसे प्रबल दावेदार प्रमोद सामर ने वार्ड नंबर 51 से शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गजेंद्र सिंह को शिकस्त दी। वहीं दूसरी ओर, वार्ड 17 से कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष फतेह सिंह राठौर की पत्नी पूनम कंवर (डॉ. पूनम राठौड़) ने जीत का परचम लहराया है।

अब तक घोषित प्रमुख परिणामों में भाजपा के जतिन श्रीमाली (वार्ड 33) और दीपक नागदा (वार्ड 49) विजयी रहे हैं। वहीं कांग्रेस के संजय शर्मा (वार्ड 1), हर्षवर्धन सिंह केलावत (वार्ड 2) और किशन गमेती (वार्ड 65) ने अपने-अपने वार्डों में जीत दर्ज की है। मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है और अंतिम नतीजों की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

उदयपुर नगर निगम में जीतने वाले प्रत्याशियों की लिस्ट

वार्ड नंबरजीतने वाला उम्मीदवारपार्टी
1
2
3अरुण टांक
4स्नेहलता टांक कांग्रेस
5आकाश वागरेचा भाजपा
6अजीत चौधरी कांग्रेस
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18कुलदीप मेहता बीजेपी
19कुंदन चौहान भाजपा
20साजिद खान कांग्रेस
21राहुल माली कांग्रेस
22हिदायतुल्लाकांग्रेस
23
24
25
26
27
28
29
30
31
32
33
34अलका गुर्जर भाजपा
35मीनल कंठालिया बीजेपी
36डिम्पल कुंवर भाजपा
37लक्ष्मी नारायण मेघवालकांग्रेस
38
39
40
41
42
43
44
45
46
47
48
49
50किरण कुमार जैन बीजेपी
51प्रमोद सामर भाजपा
52तारा सुहालका बीजेपी
53यशवंत आंचलियाभाजपा
54राजेंद्र खगरेजा भाजपा
55विशाखा खवासभाजपा
56
57
58
59
60
61
62
63
64
65
66उमेश मनवानी बीजेपी
67
68वंदना प्रजापत भाजपा
69
70
71योगेश कुमावत भाजपा
72
73
74
75
76
77
78
79
80