14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar Nagar Nigam Electoin Result: सभी वार्डों को लेकर तस्वीर साफ, BJP सबसे आगे; जानें किस पार्टी की कितनी सीटें?

Alwar Nagar Nigam Election Result: अलवर नगर निगम के पहले चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। 65 वार्डों के नतीजे आज सामने आएंगे। यहां देखें अलवर नगर निगम चुनाव का लाइव रिजल्ट और वार्डवार जीत-हार की पूरी जानकारी।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Harshita Saini

Sep 14, 2026

alwar nagar nigam election result out

बीजेपी प्रत्याशी सुमन मीणा की जीत के बाद जश्न मनाते हुए समर्थक (Photo-Patrika)

Alwar Nagar Nigam Result 2026: अलवर नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद अलवर में हुए पहले नगर निगम चुनाव के सभी नतीजे सामने आ गए हैं। 65 वार्डों के इस चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें जीतकर बढ़त बनाई है। भाजपा के खाते में 28 वार्ड आए हैं, जबकि कांग्रेस ने 23 वार्डों में जीत दर्ज की। वहीं बसपा को एक सीट मिली है और निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में 13 वार्ड गए हैं। 9 सितंबर को हुए मतदान के बाद सोमवार को बाबू शोभाराम राजकीय आर्ट्स कॉलेज में मतगणना हुई।

बता दें कि अलवर नगर निगम के 65 वार्डों में कुल 344 प्रत्याशी मैदान में थे। 249 बूथों पर हुए मतदान में कुल 65.75 प्रतिशत वोट पड़े थे और वोटों की गिनती आज (सोमवार) सुबह 8 बजे से शुरु हुई थी।

मतगणना के चलते इन मार्गों पर डायवर्जन

  • टेल्को सर्किल से जेल सर्किल की तरफ आने वाले समस्त वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
  • बहरोड़ की तरफ से आने वाले ट्रक दशहरा मैदान होते हुए टेल्को सर्किल की तरफ जाएंगे।
  • ट्रांसपोर्ट नगर से जेल सर्किल की तरफ आने वाले समस्त वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
  • कला कॉलेज पुलिया के नीचे से जेल सर्किल की तरफ समस्त वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
  • तिजारा, भिवाड़ी, दिल्ली की तरफ आने-जाने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसों का रूट एसएमस सर्किल, काली मोरी पुलिया, हनुमान सर्किल, नमन होटल से टेल्को सर्किल होते हुए जाएगा।
वार्ड नंबरजीतपार्टी
1रशीद खाननिर्दलीय
2विष्णुबीजेपी
3मदन राठौड़ निर्दलीय
4कमला देवी कोलीकांग्रेस
5केशवकांग्रेस
6मुकेश कुमारकांग्रेस
7 सुमन लता अग्रवालबीजेपी
8गणेश कुमारनिर्दलीय
9लव कुमारनिर्दलीय
10नीतू देवीबीजेपी
11देवेन्द्र कुमार रसगणियाबीजेपी
12नारायण सिंहकांग्रेस
13शारदा देवीकांग्रेस
14रामानुज शर्माबीजेपी
15पुष्पाकांग्रेस
16गोविंद कुकरेजाबीजेपी
17सुरभि सैनीकांग्रेस
18अनिल चौधरीबीजेपी
19मनीष गुप्ताबीजेपी
20बीना गुर्जरबीजेपी
21मधुरानीनिर्दलीय
22कुलदीपनिर्दलीय
23रविकांग्रेस
24पुष्पा रानीबीजेपी
25कमलेश यादवबीजेपी
26किरणबीजेपी
27ममता कंवरबीजेपी
28रितेश सैनीबीजेपी
29सुमन मीणाबीजेपी
30सुनील यादवनिर्दलीय
31पवन कुमारकांग्रेस
32चंद्रकांतनिर्दलीय
33दीनदयालकांग्रेस
34ममता सैनीकांग्रेस
35दीपचंदबीजेपी
36अपूर्णाबीजेपी
37सुनीता मीणाकांग्रेस
38श्याम सुंदरबीजेपी
39कमलेशकांग्रेस
40उर्मिलानिर्दलीय
41लक्ष्मण सिंहबीजेपी
42सुमित वर्माबसपा
43जगदीश अटलबीजेपी
44मूर्ति देवीकांग्रेस
45सरोजकांग्रेस
46शौकत अलीनिर्दलीय
47शीला देवीनिर्दलीय
48नेहा मनचंदाबीजेपी
49अजय पूनियाबीजेपी
50रजनी सैनीकांग्रेस
51प्रकाश कांग्रेस
52सुदर्शन लालकांग्रेस
53टीकम चंद जैनकांग्रेस
54भावना सोमवंशीकांग्रेस
55पूजानिर्दलीय
56हेतराम बीजेपी
57प्रतिभाकांग्रेस
58मीनू बाघलाबीजेपी
59श्रद्धा खंडेलवाल कांग्रेस
60पूरण मल बीजेपी
61सुनीता देवीबीजेपी
62मीनाक्षी निर्दलीय
63धारा सिंहनिर्दलीय
64सोनू चौधरी बीजेपी
65अमन गुप्ता बीजेपी