8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : यूपी के विधायक को धमकी देने वाला 25 हजारी इनामी इनफ्लुएंसर चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार, सलमान का विवादों से है पुराना नाता

Chittorgarh : यूपी के गाजियाबाद के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को ‘लंगड़ा’ कहने के आरोपी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया गया। गाजियाबाद पुलिस ने हाजी सलमान पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। गाजियाबाद एसओजी ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा है। उसके दो साथी फरार हैं।
2 min read
Google source verification
loni mla nand kishore gurjar threat influencer salman chittorgarh arrested

Rajasthan : इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार। फोटो सोर्स- X (@Nishantjournali)

Chittorgarh : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकी देने वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हाजी सलमान को गाजियाबाद एसओजी ने चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। सलमान पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तार करने के बाद हाजी सलमान को पुलिस सड़क मार्ग से गाजियाबाद ले गई है।

घेराबंदी देख पेड़ से टकराई कार

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद एसओजी और पुलिस टीम लगातार इनफ्लुएंसर हाजी सलमान के ठिकानों पर दबिश दे रही थी। चित्तौड़गढ़ में लोकेशन ट्रेस होने के बाद जब पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, तो हड़बड़ाहट में उसकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद कार में सवार दो अन्य युवक मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जबकि पुलिस ने सलमान को दबोच लिया।

'ओ लंगड़े!' कहकर दी थी धमकी

लोनी के गौरी पट्टी निवासी 30 वर्षीय हाजी सलमान के खिलाफ विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला दर्ज है। सलमान ने एक रील शेयर की थी, जिसमें उसने विधायक को ‘लंगड़ा’ कहते हुए अकेले मिलने पर टांगें तोड़ने की धमकी दी थी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने केस दर्ज कर 3 टीमें गठित की थीं।

मारपीट और लूट का भी आरोपी

इनफ्लुएंसर हाजी सलमान का विवादों से पुराना नाता रहा है। 2 सितंबर को लोनी में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता सुमित सूद पर हुए हमले में भी सलमान और उसके परिजनों का नाम सामने आया था। उस पर रास्ता रोककर मारपीट, जातिसूचक शब्द बोलने और लूटपाट करने के आरोप में भी मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने की जब्ती में लिया

स्थानीय पुलिस के अनुसार सोमवार रात्रि में धनेत पुलिया के नीचे एक स्विफ्ट गाड़ी नंबर आरजे-08-सीबी-5774 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मंगलवार सुबह मिली। गाड़ी को क्रेन के ज़रिए थाने पर लाया गया। घटनाक्रम की जानकारी ली तो पता चला की गाड़ी में इनफ्लुएंसर हाजी सलमान उसकी प्रेमिका महक, वाहन स्वामी शुभम और एक पठान नामक व्यक्ति मौजूद था। उक्त गाड़ी यूपी पुलिस के पकड़ने के दौरान पेड़ से टकराने की जानकारी मिली है। यूपी पुलिस सलमान को लेकर गाजियाबाद चली गई, जबकि अन्य फरार हो गए। जानकारी में यह भी आया की शुभम और पठान, सलमान को देवीलाल जाट निवासी करुंदा निम्बाहेड़ा सदर के यहां छोड़ने जा रहे थे। चित्तौड़ पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने की जब्ती में लिया है।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग