
सालासर. भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। इस दौरान आक्रामक चुनाव प्रचार कर राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों,कानून व्यवस्था बिगडऩे सहित चुनावी वादे नहीं निभाने पर जनता को जागरूक करेंगे। सालासर में गुरुवार को भाजयुमो की आयोजित बैठक में यह निर्णय किया गया। मोर्चा के सालासर मंडल अध्यक्ष आदित्य पुजारी व प्रदेश मंत्री रजनीश कस्वा ने कार्यकताओं से उपचुनाव के रण में जीत का लक्ष्य लेकर जुटने का आह्वान किया। उपचुनाव प्रभारी मानवर्धन सिंह कुड़की ने हर बूथ पर 10 युवाओं को जोडऩे का लक्ष्य दिया। सालासर मण्डल के चुनाव प्रभारी चन्द्र सेन नालोट ने मोर्चा की चुनावी रणनीति पर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. स्वरूप, मनोज शर्मा, लालचंद ढाका, विकास ढाका, विजय काकड़ा, टिकूराम, बजरंग लाल, अभिषेक, नरेंद्र, धर्मचंद, पूर्ण प्रजापत, संदीप दूधवाल, नरेंद्र शेखावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित उपस्थित रहे।