पुलिस की समझाइश के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के बेटे अनिल कुमार की ओर से इस सन्दर्भ का मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
रतनगढ़. स्थानीय वार्ड 16 में 55 वर्षीय व्यक्ति की ओर से फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक के परिवार के लोगों ने आक्रोष प्रकट करते हुए अस्पताल परिसर में मोर्चरी के आगे दोषियों की त्वरित गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया और स्टेशन सड़क मार्ग को जाम कर दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इन आक्रोशित लोगों को समझाया। थानाधिकारी गौरव खिडि़या ने आक्रोशित लोगों को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की जांच के बाद अगर कोई भी इसमें दोषी पाये जाते हैं तो नि:सन्देह गिरफ्तार किया जाएगा तब एक घंटे बाद जाम हटा दिया गया।
प्रकरणानुसार वार्ड संख्या 16 निवासी पप्पू सांसी (52) ने अपने ही घर में शनिवार सायं फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आक्रोशित हो गए और मृतक पप्पू को फंदे के लिए मजबूर करने वाले तीनों दोषियों का तत्काल गिरफ्तार करने को लेकर प्रदर्शन करने लगे।
दूसरी ओर जिला अस्पताल के आगे स्टेशन रोड़ पर जाम लगा दिया एवं धरना शुरू कर दिया। आक्रोशित परिवार के लोगों का आरोप है कि पप्पू को आत्महत्या के लिए तीन जनों उसके चाचा महिपाल सांसी, मामा पडि़हारा निवासी किशनलाल सांसी व गुलाब सांसी ने डराया-धमकाया तथा मरने के लिए मजबूर कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि मृतक अपनी सगी बहन सुगना की बेटी पायल की शादी में मायरा भरने के लिए गया था।
मायरा भरकर आने के बाद उक्त तीनों जनों ने कहा कि तेरे को जाति से बाहर करेंगे, तू भात भरने कैसे गया? इस बात को लेकर टॉर्चर करना शुरू कर दिया। इस प्रकार का वीडियो मृतक ने मोबाइल में बनाकर उक्त तीनों पर स्वयं की मौत का दोषी बताया है और वीडियो में सीआई को संबोधित करते हुए इन तीनों के नाम लिए गए हैं। पुलिस की समझाइश के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के बेटे अनिल कुमार की ओर से इस सन्दर्भ का मामला भी दर्ज कर लिया गया है।