चूरू

डोडा पोस्त की तस्करी करते युवक गिरफ्तार

ट्रेन व बसों में करता था पोस्त की तस्करी
2 min read
Jun 28, 2018
churu drug smugling news
churu photo


सादुलपुर. पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भगवानसहाय मीणा ने बताया कि गश्त के दौरान एसआई अमित कुमार को मुखबिर से एक युवक द्वारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट में अवैध डोडा पोस्त तस्करी करने तथा हाइवे सर्किल के पास किसी बस में डोडा पोस्त लेकर खड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तथा हरियाणा के फतेहाबाद थानान्तर्गत गांव धांगड़ा निवासी वजीरसिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्लास्टिक थैलों में भरा १८ किलो डोडा पोस्त बरामद किया। आरोपित रेल और बसों में सफर कर डोडा पोस्त तस्करी करता था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह कोटा से डोडा पोस्त लेकर फतेहाबाद जा रहा था तथा कम मात्रा में डोडा पोस्त खरीदकर बसों एवं रेलों में सफर करता था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपित को गुरुवार को न्यायालय में पेश करेंगे।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो घायल

सरदारशहर. रामगढिय़ा अस्पताल के पास बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो जने गंभीर घायल हो गए। यहां से गुजर रही दूध की जीप के चालक ने घायलों को शहर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्साकर्मियों ने प्राथमिक उपचार कर बीकानेर रैफर कर दिया। श्रीगंगानगर जिले के बिरवाणा निवासी ओमप्रकाश व दखावाली निवासी मनोज कुमार अपने गांव से बाइक से सरदारशहर की ओर आ रहे थे कि रामगढिय़ा अस्पताल के पास सामने से आ रहे ट्रक से भिड़त हो गई। जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर कार्रवाई शुरू की।

स्प्रे पीने से युवक की मौत

सादुलपुर. स्प्रे पीने से एक युवक की मौत हो गई। सिधमुख थानाधिकारी रामविलास बिश्नोई के अनुसार गांव ढाणा निवासी जयसिंह ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि उसका पुत्र विनोद शराब के नशे में घर में रखी एक बोतल से 25 जून की रात स्प्रे पी लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो जाने पर उसे उपचार के लिए हिसार में भर्ती करवाया लेकिन उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।

Updated on:
28 Jun 2018 03:20 pm
Published on:
28 Jun 2018 03:20 pm