21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Viral Alien Star: 18 करोड़ यूजर्स ने देखी चूरू के 14 साल के लड़के की वीडियो, जिस शक्ल का उड़ाते थे मजाक वही बना स्टार

चूरू के 14 साल के मोती की एक रील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई, जिसे अब तक करीब 18 करोड़ बार देखा जा चुका है। अपनी अनोखी शक्ल और मजेदार वीडियो के चलते मोती ‘एलियन स्टार’ के नाम से मशहूर हो गया है।
2 min read
Google source verification

चूरू

image

Akshita Deora

Aug 21, 2026

alian star motiram

एलियन स्टार की फोटो: पत्रिका

Social Media Motiram Viral Reel: प्रतिभा के लिए बड़े शहर और संसाधन जरूरी नहीं। चूरू जिले के सुजानगढ़ के छोटे से गांव चारियां के 14 साल के मोती ने अपनी अलग पहचान से यह साबित कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस पर डाली गई उसकी एक रील सोशल मीडिया पर ऐसी वायरल हुई कि इसे अब तक करीब 18 करोड़ बार देखा जा चुका है। मोती अब सोशल मीडिया पर ‘एलियन स्टार’ के नाम से पहचाना जाता है। कम उम्र में मिली इस पहचान ने मोती के परिवार और गांव के लोगों को भी खुश कर दिया है। उसके वीडियो को अलग-अलग जगहों से लोग देख रहे हैं और उसके अंदाज की चर्चा कर रहे हैं।

मोती की पहचान उसकी अनोखी शक्ल से जुड़ी है। दोनों आंखों के पास भंवरी होने से वह हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ के किरदार जैसा नजर आता है। पहले साथी उसका मजाक उड़ाते थे, लेकिन मोती ने इसे अपनी पहचान बना लिया। करीब एक साल पहले उसने इंस्टाग्राम पर ‘एलियन स्टार’ नाम से अकाउंट बनाया और कॉमेडी वीडियो डालने लगा। शुरुआत में उसके वीडियो को सीमित लोग ही देखते थे, लेकिन धीरे-धीरे उसके वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया बढ़ती गई। मोती अपने वीडियो में गांव के माहौल और रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों को मजेदार तरीके से पेश करता है।

ऐसे वायरल हुई रील

स्वतंत्रता दिवस पर बनाई रील में बच्चों के लड्डू प्रेम को मजेदार अंदाज में दिखाया गया। घोषणा होती है कि सबसे अच्छी ड्रेस पहनकर आने वाले बच्चे को दो लड्डू मिलेंगे। अगले दिन बच्चे सामान्य कपड़ों में आते हैं जबकि मोती साफा और शेरवानी पहनकर खाली थैली लेकर लड्डू मांगता है। उसका ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आया और वीडियो वायरल हो गया। रील के वायरल होने के बाद मोती के अकाउंट पर भी लोगों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। उसके अलग अंदाज और चेहरे की खास पहचान ने लोगों का ध्यान खींचा।

अब गांव की भी अलग पहचान

मोती सातवीं कक्षा में पढ़ता है और किसान परिवार से है। पढ़ाई में अच्छा और हंसमुख स्वभाव का मोती अब गांव की पहचान बन गया है। लोग चारियां को ‘एलियन स्टार का गांव’ कहने लगे हैं। उसका डायलॉग— 'कुछ लोग कहते हैं तू कुछ नहीं कर पाएगा, कुछ लोग कहते हैं तू बहुत आगे जाएगा…' भी सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है।