कोयंबटूर

सीमेंट कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

death of three boys शहर के बाहरी इलाके मुदुक्करै में सोमवार को एक खदान के तलाब में डूबने से तीन स्कूली विद्यार्थियों की मौत के मामले में पुलिस ने एक प्रमुख सीमेंट कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jul 2019, 3:11 PM IST
Death
Death

कोयम्बत्तूर. शहर के बाहरी इलाके मुदुक्करै में सोमवार को एक खदान के तलाब में डूबने से तीन स्कूली विद्यार्थियों की मौत के मामले में पुलिस ने एक प्रमुख सीमेंट कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। Coimbatore पुलिस ने लोगों की शिकायत पर सीमेंट कंपनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा ३०४ के तहत मामला दर्ज किया है।
मंगलवार को मौके का मुआयना करने पहुंचे पुलिस अधिकारी को लोगों ने सीमेंट कंपनी के खिलाफ शिकायत की। लोगों का कहना था कि सीमेंट कंपनी ने खदान से सटे तालाब के पास ना तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया था और ना ही कोई चौकीदार ही वहां तैनात कर रखा है। ( tamil nadu ) गौरतलब है कि सोमवार शाम तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी। तीनों बच्चों की उम्र करीब आठ वर्ष थी। पुलिस ने क्षेत्र में रहने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ की है साथ ही कंपनी परिसर से सटे तालाब के पास सुरक्षा उपायों को भी परखा। पुलिस कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी।

Published on: