कोयंबटूर

दो अधिकारियों के आवासों पर डीवीएसी का छापा

सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (डीवीएसी)की टीम ने ऊटी में दो अधिकारियों के आवासों पर छापा मार २३ दस्तावेज जब्त किए। दोनों के खिलाफ पदों का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार से लाखों रुपए की काली कमाई का आरोप है।

less than 1 minute read
Nov 29, 2019
दो अधिकारियों के आवासों पर डीवीएसी का छापा

कोयम्बत्तूर. सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (डीवीएसी)की टीम ने ऊटी में दो अधिकारियों के आवासों पर छापा मार २३ दस्तावेज जब्त किए। दोनों के खिलाफ पदों का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार से लाखों रुपए की काली कमाई का आरोप है। इनके बारे में कई शिकायतें मिली थी।
सूत्रों के अनुसार उपअधीक्षक दक्षिणामूर्ति के नेतृत्व में डीवीएसी की टीम ने बुधवार रात ऊटी में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी रत्नवेलु और विकास अधिकारी रमेश के घर पर छापा मारा।
रमेश इससे पहले नीलगिरी के जिला कलक्टर रहे शंकर के सहायक के रूप में कार्यरत था।रत्नवेलु इसका बहनोईहै और वर्तमान में कोयम्बत्तूर में लोक निर्माण विभाग में अभियंता पर पर कार्यरत हैं। दोनों पर मिल जुल कर कोयम्बत्तूर व ऊटी में रिश्वत लेकर काम करने की शिकायतें मिलती रही हैं।रत्नवेलु पहले ऊटी में पदस्थ रहा था।इस सम्बन्ध में १५ नवंबर को डीवीएसी ने मामला दर्ज किया था। सूत्रों ने बताया कि दोनों के घरों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। इनकी छानबीन की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही कोयम्बत्तूर में सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की टीम मे जिला अग्निशमन अधिकारी बालासुब्रमण्यम को पचास हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ बालाधनपति ने शिकायत दर्ज कराई थी।
धनपति को पेट्रोल पम्प के लिए अग्निशमन अधिकारी के अनापत्ति प्रमाण पत्र की जरूरत थी। इसके लिए उसने पचास हजार की रिश्वत मांगी थी। टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था।

Published on:
29 Nov 2019 01:42 pm
Also Read
View All