कोयंबटूर

कोयम्बत्तूर में पांच जगहों पर एनआईए का छापा, मोबाइल, पेन ड्राइव जब्त

सुबह 5.30 बजे से जारी है कार्रवाई
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2019, 9:29 AM IST
raid.jpg

कोयम्बत्तूर. पिछले सप्ताह श्रीलंका srilanka से समुद्री रास्ते से लश्कर-ए-तोयबा के छह आतंककारियों के घुसपैठ और कोयम्बत्तूर Coimbatore में मौजूदगी को लेकर जारी हाई अलर्ट के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) NIA ने गुरुवार सुबह शहर में पांच जगहों पर छापा मारा। मिली जानकारी के मुताबिक एनआईए NIA ने सुबह करीब 5.30 बजे शहर के बाहरी इलाके में पांच जगहों पर छापा मारा। करीब 20 अधिकारियों की टीम कड़ी सुरक्षा के बीच छापे Raid की कार्रवाई में जुटी है। छापे की कार्रवाई अभी तक जारी है।

सूत्रों के मुताबिक छापे के दौरान एनआईए ने कुछ लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पेन ड्राइव आदि जब्त किए हैं। सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने यह कार्रवाई आईएसआईएस ISIS के तमिलनाडु-केरल मॉड्यूल को लेकर की है। इससे पहले भी श्रीलंका में ईस्टर पर हुए विस्फोटों के बाद एनआईए कोयम्बत्तूर में कई बार छापे मार चुकी है। कोयम्बत्तूर से ही एनआईए ने श्रीलंका विस्फोट के मास्टरमाइंड जहरान हाशिमी से सोशल मीडिया पर संपर्क रखने वाले को गिरफ्तार किया था। श्रीलंका विस्फोट के बाद एनआईए कोयम्बत्तूर के साथ ही तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) के दूसरे हिस्सों और केरल Kerala से दर्जन भर से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Published on: