कोयंबटूर

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

killed in road accident, two injured पल्लडम इलाके उडुमलैपेट्टई रोड के पास हुई सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jul 2019, 2:24 PM IST
woman died
खेत किनारे लगाए गये बिजली के तार की चपेट में आने से महिला की मौत

कोयम्बत्तूर. पल्लडम इलाके उडुमलैपेट्टई रोड के पास हुई सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक एक वैन में पांच लोग पलनी की ओर जा रहे थे। Coimbatore उडुमलैपेट्टई के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार से टकराने से बचने की कोशिश में वैन चालक ने वाहन को दूसरी तरफ मोड़ा लेकिन संतुलन बिगडऩे से वैन सड़क किनारे एक खेत में नारियल के पेड़ से टकरा गई। ( tamil nadu ) हादसे में घायल में गंभीर रुप से घायल अरविंद अंदोनी की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई जबकि दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जल संकट को लेकर भाकपा का प्रदर्शन
कोयम्बत्तूर. राज्य में चल रहे जल संकट को दूर करने के लिए सरकार से पहल करने की मांग को लेकर भाकपा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दक्षिण तालुक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश सचिव वी एस सुंदरम और प्रदेश कोषाध्यक्ष एम अरुमुगम भी शामिल हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जल संकट को दूर करने और कोयम्बत्तूर नगर निगम के विदेशी कंपनी को जलापूर्ति का ठेका देने के खिलाफ भी नारे लगाए।

Published on: