कोयंबटूर

ऊटी स्टेशन पर एक साथ पहुंची तीन ट्रेनें

- हेरिटेज व जॉय ट्रेनें बनी सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र - बारिश का मौसम शुरू होने के बावजूद ऊटी में पर्यटकों की आवाजाही कम नहीं हुई है। रविवार को ऊटी रेलवे स्टेशन पर एक साथ तीन विशेष ट्रेनों के पहुंचने का नजारा देखने को मिला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jul 2019, 11:54 AM IST
heritage trains
ऊटी स्टेशन पर एक साथ पहुंची तीन ट्रेनें

ऊटी. बारिश का मौसम शुरू होने के बावजूद ऊटी में पर्यटकों की आवाजाही कम नहीं हुई है। रविवार को ऊटी रेलवे स्टेशन पर एक साथ तीन विशेष ट्रेनों के पहुंचने का नजारा देखने को मिला। ऊटी घूमने आए पर्यटकों की खासी भीड़ भी स्टेशन पर नजर आई। पर्यटकों ने भी इस मोहक नजारे को अपने मोबाइल में कैद किया।
ऐसा कम होता है जब हेरिटेज स्पेशल ट्रेनें एक साथ ऊटी स्टेशन पर पहुंचे। इनके समय में अंतर होता है। सैलानियों की अधिक संख्या के कारण इनके फेरे भी बढ़ाए गए हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इनमें से एक ट्रेन ऊटी से कुन्नूर के बीच 18 किमी का सफर तय करेगी जबकि विशेष जॉय ट्रेन ऊटी से केटी के बीच आठ किलोमीटर का फेरा करेगी। एक अन्य ट्रेन ऊटी से मेट्टूपालयम के लिए रवाना होगी। यह साप्ताहिक ट्रेन है जो शनिवार को मेट्टूपालयम से ऊटी आती है और रविवार को मेट्टुपालयम वापस लौटती है।

Published on: