कोयंबटूर

जबलपुर के लिए दो विशेष ट्रेनें

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जबलपुर के लिए दो विशेष ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इसमें से एक ट्रेन तिरुनलवेली से परिचालित होगी जबकि दूसरी कोयम्बत्तूर से रवाना होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jul 2019, 12:23 PM IST
Satna - Treatment available in Allahabad or Mirzapur
Satna - Treatment available in Allahabad or Mirzapur

सेलम. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जबलपुर के लिए दो विशेष ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इसमें से एक ट्रेन तिरुनलवेली से परिचालित होगी जबकि दूसरी कोयम्बत्तूर से रवाना होगी। रेलवे के मुताबिक ट्रेन संख्या २१९३ तिरुलवेली -जबलपुर विशेष किराया ट्रेन तिरुनलवेली से २० व २७ जुलाई को शाम चार बजे रवाना होकर सोमवार को ११.१५ बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन कोविलपट्टी, विरुद्धनगर, मदुरै, डिंडिगुल, करुर, सेलम नेल्लोर, विजयवाड़ा, वारंगल, बल्लारशाह, चंद्रपुृर, सेवाग्राम, नागपुर, इटारसी,, नृसिंहपुर के रास्ते परिचालित होगी।

( tamil nadu )
ट्रेन संख्या २१९७ कोयम्बत्तूर-जबलपुर एक्सप्रेस विशेष किराया ट्रेन २२ व २९ जुलाई सोमवार को कोयम्बत्तूर से शाम ७ बजे रवाना होकर बुधवार १२.४५ बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह गाड़ी प्रमुख स्टेशनों पाल्लकड, शोरनूर, कन्नूर, मेंगलूरु, मुल्की, कु मटा, मडगांव, रत्नागिरी, पनवेल, हरदा,इटारसी के रास्ते परिचालित होगी। विशेष ट्रेनों के संचालन से जहां यात्रियों को सुविधा होगी वहीं आने वाले समय में प्रतीक्षा सूची भी कम होगी जो यात्रियों के लिए सहूलियत की बात होगी।

Published on: